{“_id”:”6aeaa90e2a8a52f78b07fe1e”,”slug”:”business-updates-sebi-bhashini-mou-rbi-forex-bse-nse-stocks-gold-silver-dhanteras-trade-crude-oil-price-news-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिजनेस अपडेट्स: अब सेबी की सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में भी; 2030 तक 5 गुना बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com
भारतीय शेयर बाजार नियामक- सेबी ने अपनी सेवाओं को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिनी (Digital India BHASHINI) डिवीजन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता मंगलवार से लागू हो गया। समझौते के बाद अब सेबी भाषिनी के भाषा अनुवाद उपकरण, मॉडल और एपीआई का उपयोग कर सकेगा। इनमें स्वचालित स्पीच रिकॉग्निशन, टेक्स्ट-टू-स्पीच, मशीन ट्रांसलेशन और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन शामिल हैं। इस सहयोग से भाषिनी के भाषा मॉडल को प्रतिभूति बाजार से संबंधित शब्दावली से भी बेहतर बनाया जाएगा। सेबी ने एक बयान में कहा कि नियामक के पूर्णकालिक सदस्य संदीप प्रधान और डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (DIBD) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये प्रभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली स्वतंत्र इकाई है।
2030 तक 5 गुना बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता
भारत का डाटा सेंटर उद्योग निवेश में जबरदस्त उछाल के लिए तैयार है। 2030 तक इसकी स्थापित क्षमता पांच गुना बढ़कर लगभग 7.5 गीगावाट होने की उम्मीद है। इससे अगले चार वित्त वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, यह विस्तार देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल देगा।
फाइजर के लाभ में 65.7% का इजाफा
दवा कंपनी फाइजर लि. का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 65.72% बढ़कर 313.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि उसने मिनिप्रेस एक्सएल की बिक्री के बाद अपनी मूल कंपनी फाइजर इंक, अमेरिका से समीक्षाधीन तिमाही में 132.06 करोड़ का विशेष लाभ दर्ज किया है।