India
oi-Pallavi Kumari
Iran War Impact India Petrol Diesel Update: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच भड़की जंग ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं, लेकिन भारत फिलहाल घबराया नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी के मामले में “आरामदायक स्थिति” में है। भारत के पास 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार मौजूद है, जबकि 25 दिन का तेल और उत्पाद समुद्री रास्ते में ट्रांजिट में है। यानी तत्काल सप्लाई पर कोई बड़ा खतरा नहीं दिख रहा है।
तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में राज्यसभा में बताया था कि भारत का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व वैश्विक संकट की स्थिति में 74 दिन तक देश की जरूरतें पूरी कर सकता है। उन्होंने साफ कहा था कि भारत सिर्फ भूमिगत कैवर्न में रखे भंडार से ही नहीं, बल्कि रिफाइनरियों में मौजूद स्टॉक को भी जोड़कर अपनी गणना करता है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में रणनीतिक भंडार मौजूद हैं और ओडिशा में भी नई सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

इस वजह से तेल की आवाजाही पर हुआ असर
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान कर दिया। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आवाजाही होती है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सलाहकार इब्राहीम जब्बारी ने चेतावनी दी कि इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करने वालों को कड़ा जवाब मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक सामान्य दिनों में जहां रोज 100 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, वहीं अब हालात ये हैं कि एक दिन में महज एक या दो टैंकर ही निकल पा रहे हैं। करीब 700 से ज्यादा तेल टैंकर दोनों ओर फंसे हुए हैं और कई जहाजों पर हमले की भी खबरें हैं।
भारत क्यों टेंशन फ्री है (India Energy Security)
दुनिया जहां तेल संकट की आशंका से सहमी है, वहीं भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत रखा है। 25 दिन का कच्चा तेल स्टॉक, 25 दिन का ट्रांजिट भंडार और 74 दिन की रणनीतिक क्षमता भारत को फिलहाल राहत दे रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हालात और न बिगड़े तो आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल उछाल नहीं झेलना पड़ेगा। मिडिल ईस्ट की जंग वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला सकती है, लेकिन भारत की तैयारी फिलहाल उसे बड़ी ऊर्जा टेंशन से बचाए हुए है।
खामेनेई की मौत के बाद बढ़ा तनाव (Iran Leadership Crisis)
यह संकट उस एयरस्ट्राइक के बाद गहराया जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) और शीर्ष सैन्य नेतृत्व की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद ईरान ने जलडमरूमध्य बंद करने का फैसला लिया, जिससे वैश्विक बाजारों में ऊर्जा संकट की आशंका तेज हो गई।
-

कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

दुबई में हैं Aishwarya Rai के Ex-बॉयफ्रेंड, ईरान युद्ध में हुआ ऐसा हाल, सामने रखा पूरा सच, पोस्ट हुआ वायरल
-

Iran Earthquake: युद्ध के बीच भूकंप से दहला ईरान, रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई तीव्रता
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

Iran vs US War: ‘अमेरिका के हर मिलिट्री बेस को मलबा बना देंगे’, ईरान के ऐलान से खाड़ी देशों में हड़कंप!
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Iran Nuclear Radiation: ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन अलर्ट! परमाणु बम फटने जैसा असर? IAEA की चेतावनी का मतलब
-

Expert Opinion: IRGC और रेजा के बीच में झूल रहा ईरानियों का भविष्य? एक्सपर्ट से समझें आगे क्या होगा
-

‘अमेरिका ने 9 ईरानी जहाज डुबाए’, ट्रंप के दावों से मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप, Video
-

Delhi Flights cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, मिडल ईस्ट जंग के कारण फंसे यात्री
-

Iran-Israel War: भारतीय एयरलाइंस ने लगातार दूसरे दिन 350 से अधिक इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की, क्या करें यात्री?
-

Khamenei की मौत के बाद Iran के राष्ट्रपति मसूद ने दिया बड़ा बयान, US-Israel को दी चेतावनी
-

PM Modi ने सऊदी अरब के प्रिंस-बेहरीन के King से बात की, Bahrain में भारत ने वीजा-पासपोर्ट सर्विस बंद की
-

Iran-Israel War: ‘फंसे पर्यटकों के होटल में मुफ्त ठहरने की अवधि बढ़ाएं, खर्च सरकार उठाएगी’, Abu Dhabi का ऐलान



