Homeट्रैवलDehradun News होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ बवाल,...

Dehradun News होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ बवाल, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने उठाया ये कदम


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Dehradun News होली को लेकर उत्साह और उमंग के बीच हुड़दंग की खबरें भी सामने आने लगी है। कोतवाली नगर क्षेत्र में होली का हुड़दंग दो पक्षों को महंगा पड़ गया, मामला थाने तक पहुंच गया है। बताया गया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ शुरू हो गई। दोनो पक्षों में हुए विवाद के कारण सड़क जाम हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

Dehradun News Dispute over throwing Holi balloons uproar ensues matter reaches police station action

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकान के बाहर कुछ नाबालिग किशोर किशोरियां एक दूसरे पर गुब्बारे मार रहे थे। मोबाइल के दुकानदार के मना करने के बाद उन किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके बाद एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आकर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया।

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि कोतवाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे को लेकर 02 पक्षों में झगड़ा हो गया। दीपक पुत्र जगमेर सिह निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड देहरादून व उसके दोस्त अकश्य तथा दूसरा पक्ष मनआनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145 लूनिया मोहल्ला देहरादून के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने के कारण आपस मे झगडा हो गया था तथा दोनो पक्षो की तरफ से थाने पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।

प्राप्त प्रार्थना पत्रो के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गये हैं। विवेचना जारी है, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस बीच देहरादून पुलिस ने लोगों से शांति तरीके से होली मनाने की अपील की है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments