Cricket
oi-Naveen Sharma
IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक इमोशन है और जब बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की हो, तो यह उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। आईपीएल 2026 को लेकर बेंगलुरु से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस बार का पूरा सीजन बेंगलुरु के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा क्योंकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को इस साल के सबसे महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। पिछले साल टाइटल जीत का जश्न मनाने के दौरान भगदड़ में कई लोग मारे गए थे, इसके बाद स्टेडियम में मुकाबले आयोजित नहीं किए जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह यानी ओपनिंग सेरेमनी इसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित की जाएगी। चूंकि आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है, इसलिए नियमों के मुताबिक पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के ही घर में खेला जाना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और यहां का शोर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी एक अलग ही माहौल तैयार करता है, जिसे इस बार और भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।

इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि टूर्नामेंट का अंत भी इसी मैदान पर होगा। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले और सबसे महत्वपूर्ण फाइनल’ की मेजबानी भी बेंगलुरु को ही दी गई है। कर्नाटक सरकार और गृह विभाग ने सुरक्षा को लेकर अभी से कमर कस ली है। इस तरह बेंगलुरु को इस आईपीएल में सेंटर में रखने का प्रयास किया जाएगा।
कैबिनेट की हालिया बैठकों में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारी भीड़ को देखते हुए स्टेडियम के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा ताकि किसी भी फैन को परेशानी न हो।
कुल मिलाकर आईपीएल 2026 बेंगलुरु के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते आरसीबी पर खिताब बचाने का दबाव तो होगा ही, लेकिन घर में खेलने का फायदा उन्हें इस रेस में आगे रख सकता है।
-

Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार
-

Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी
-

खामेनेई का बेटा नहीं ये शख्स बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर! कौन हैं Ali Larijani? मौत के पहले कर चुका है कांड!
-

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए अशुभ, करें ये उपाय वरना होंगे बर्बाद
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Vada Pav Girl :’रिश्तों का मजाक बना दिया’, चंद्रिका ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा लेकिन भड़क गए लोग, क्यों?
-

मिसाइल धमाकों के बीच स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु, दुबई से भारत में आकर दी बड़ी प्रतिक्रिया



