Cricket
oi-Sohit Kumar
T20 World Cup 2026: मैदान पर अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने वाला खिलाड़ी आज खुद बेबस है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हार का गम तो था ही, लेकिन अब भारत की सरजमीं से विदा लेना भी मुश्किल हो गया है। इंटरनेशनल एयरस्पेस बंद हैं और घर लौटने की उम्मीदें धुंधली पड़ती जा रही हैं। इसी बीच, एक स्टार क्रिकेटर को फुटबॉल के ‘मसीहा’ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से ‘रेस्क्यू’ करने की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया?
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति ने खेल जगत पर भी गहरा असर डाला है। वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम, जो ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी, पिछले चार दिनों से भारत में ही फंसी हुई है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र का हवाई मार्ग प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे कैरेबियन खिलाड़ियों की घर वापसी रुक गई है।
‘जहाज भेजें और मुझे यहां से बचा लें’
इसी बीच वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है। अकील ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टैग करते हुए लिखा, ‘इस मोड़ पर, मेरे लिए यही बेहतर है कि मैं @Cristiano (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) से कहूं कि वो जहाज भेजें और मुझे यहां से बचा लें।’ अकील का यह पोस्ट उनकी हताशा और घर लौटने की तड़प को साफ बयां कर रहा है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने क्या कहा?
हालात की गंभीरता को देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने स्पष्ट किया है कि वे खिलाड़ियों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। CWI ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वे ICC और टीम मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में हैं। टीम को निकालने के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है, जो अगले 24 घंटों में भारत से उड़ान भर सकती है। हालांकि, यह सब एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
CWI ने फैंस को आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। फिलहाल पूरी टीम एक होटल में रुकी हुई है और एयरस्पेस खुलने का इंतजार कर रही है। खेल के मैदान से शुरू हुआ यह सफर अब कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के घेरे में फंस गया है।
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

‘मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब
-

Nishant Kumar Profile: क्या करते हैं निशांत? 50 साल के नीतीश के बेटे ने क्यों नहीं की शादी? बनेंगे डिप्टी CM!
-

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन
-

US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video
-

Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति?
-

नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtab! नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी
-

Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए
-

PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs इंग्लैंड
-

आज का मिथुन राशिफल 5 मार्च 2026: आर्थिक रूप से दिन अच्छा, मन से रहेंगे खुश
-

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: 31 साल पहले सचिन ने गुपचुप रचाई थी शादी, ठुकराया था 40 लाख का ऑफर
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार लेकिन चांदी सुस्त, मुंबई में क्या है आज का ताजा भाव?



