Homeट्रैवलT20 World Cup जीतने के बाद अब इस टीम से होगा भारत...

T20 World Cup जीतने के बाद अब इस टीम से होगा भारत का सामना! 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शेड्यूल जारी


Cricket

oi-Amit Kumar

T20 World Cup 2026, India Next Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ अपने आक्रामक क्रिकेट के दम पर एक गहरी छाप छोड़ी। भारत ने आखिरी चार मैचों में तीन बार 250 से अधिक का स्कोर बनाकर दुनिया को हैरान कर दिया।

इंग्लैंड से होगा अगला टी-20 सीरीज (T20 World Cup 2026, India Next Match)

अब जबकि विश्व कप का जश्न और आईपीएल का शोर शुरू होने की तरफ है। ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के अगले अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज पर टिकी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टी20 टीम का पहला बड़ा इम्तिहान इंग्लैंड की धरती पर होगा। आईपीएल 2026 (जो 28 मार्च से शुरू हो रहा है) के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को आराम मिलेगा, जिसके बाद एक फुल स्ट्रैंथ वाली टीम इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी।

T20 World Cup 1

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब कम से कम अगले एक साल तक टी-20 फॉर्मेट से दूर रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बुमराह का पूरा ध्यान अब 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। साल 2023 के फाइनल के बाद से बुमराह ने एक भी वनडे मैच नहीं खेला है, क्योंकि वे भारत को दो टी20 वर्ल्ड कप जिताने के लक्ष्य पर काम कर रहे थे। अब जब वह मिशन पूरा हो चुका है, तो वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें टी20 से आराम दिया जा सकता है।

जून में अफगानिस्तान की मेजबानी

इंग्लैंड दौरे से पहले जून में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, इस सीरीज के लिए अभी वेन्यू का आधिकारिक एलान बाकी है, लेकिन इसे इंग्लैंड दौरे की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल (जुलाई 2026)

1 जुलाई: पहला टी20 (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
3 जुलाई: दूसरा टी20 (ओल्ड ट्रैफर्ड)
6 जुलाई: तीसरा टी20 (नॉटिंघम)
9 जुलाई: चौथा टी20 (ब्रिस्टल)
11 जुलाई: पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन)

टी20 सीरीज के तुरंत बाद, 14 से 19 जुलाई के बीच बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स के मैदानों पर तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments