Homeराजनीतिअश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, 'सरके चुनर तेरी सरके'...

अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Nora Fatehi: बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सुखियों में छा गई हैं। शानदार डांस मूव्स के लिए पहचानी जाने वाली नोरा फतेही इस बार गाने से ज्यादा उसके विवाद को लेकर चर्चा में हैं।

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर हो रहा विवाद
नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है लेकिन साथ ही इसके लिरिक्स को लेकर तीखी आलोचना भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर इस नए गाने को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

Nora Fatehi

नोरा फतेही के सॉन्ग पर छिड़ी बहस

वायरल हो रहा है ये गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD-The Devil) का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आ रहे हैं। गत 15 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने का क्लिप तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया।

लोग बोले- गाने के लिरिक्स बेहद अश्लील हैं

सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि गाने के लिरिक्स बेहद अश्लील हैं और इसे परिवार के साथ देखना या सुनना मुश्किल है। इस विवाद में अब बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) भी कूद पड़े हैं।

सिंगर अरमान मलिक ने किए ऐसे सवाल

अरमान मलिक ने गाने के लिरिक्स पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि उन्होंने क्लिप को दोबारा सिर्फ ये जांचने के लिए सुना कि कहीं वह गलत तो नहीं सुन रहे हैं। अरमान मलिक ने कहा कि कमर्शियल म्यूजिक में लिरिक्स का स्तर गिरता जा रहा है, जो कि चिंताजनक है।

गाने में लहंगा-चोली में नजर आईं नोरा फतेही

-इस लेटेस्ट गाने में नोरा फतेही को पारंपरिक लहंगा-चोली में देखा जा रहा है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। उनके डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन गाने के लिरिक्स ने पूरे माहौल को विवादित बना दिया है।

-इस गाने की सिंगर मंगली हैं जबकि लिरिक्स रकीब आलम (Raqueeb Alam) के हैं। गाने का म्यूजिक अर्जुन जान्या (Arjun Janya) ने दिया है। गाने की टीम पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस तरह के बोलों को मंजूरी कैसे मिल जाती है।

गाने को लेकर दी गई कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इस मामले पर National Commission for Protection of Child Rights के सदस्य प्रियांक कानूनगो (Priyank Kanoongo) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया है कि क्या कोई सभ्य परिवार इस तरह के गाने को साथ बैठकर देख सकता है? साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड पर भी निशाना साधा है और कार्रवाई की बात कही है।

यूट्यूब से हटाया गया नोरा का नया गाना

लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बीच बताया जा रहा है कि इस गाने को फिलहाल यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में कंटेंट की सीमा और नैतिकता को लेकर बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या दर्शकों को आकर्षित करने के लिए अब अश्लीलता का सहारा लिया जा रहा है?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments