Homeट्रैवलकौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्‍था के नाम पर दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे,...

कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्‍था के नाम पर दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाएं, फार्महाउस का खुला रहस्‍य


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Astrologer Ashok Kharat Arrest: महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया ‘कैप्टन’ नाम से मशहूर स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी अशोक खरात को 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। इस सनसनीखेज गिरफ्तारी ने आस्था और समाज के भरोसे को तार-तार कर दिया है।

नासिक पुलिस की एफआईआर के अनुसार अशोक खरात पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी बताया जाता है। ये स्‍वयं को “दैवीय शक्तियों” का जानकार और एक प्रतिष्ठित ज्योतिषी के रूप में स्थापित किया और लोगों का विश्वास जीता।

Astrologer Ashok Kharat Arrest

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया यौन शोषण

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 67 वर्षीय ज्योतिषी ने पूजा-पाठ के बहाने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सम्मोहित किया, विश्वास का गलत फायदा उठाया और यौन शोषण किया। आरोपी नासिक के पॉश इलाके कनाडा कॉर्नर में दफ्तर व सिन्नर के मिरगांव में मंदिर और आलीशान फार्महाउस संचालित करता था।

58 महिलाओं के साथ मिले अपत्तिजनक वीडियो

वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी खरात के पास से एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें 58 आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा किया गया है। जांच में सामने आया कि वह अपने केबिन में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर उन्हें गुप्त कैमरों में रिकॉर्ड करता था।

पुलिस का मानना है कि बरामद 58 वीडियो केवल एक छोटा हिस्सा भर हैं और वास्तविक पीड़ितों की संख्या कहीं ज़्यादा हो सकती है। पुलिस ने संभावित पीड़ितों से निडर होकर आगे आने की अपील की है, जहाँ उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव कानूनी सहायता मिलेगी।

महिलाओें का ऐसे करता था यौन शोषण

कैप्‍टन नाम का ये जालसाज ज्‍योतिषी ‘ग्रह शांति’, ‘वैवाहिक समस्या समाधान’ या ‘आर्थिक संकट दूर करने’ जैसे बहानों से महिलाओं को फंसाता था और आरोप है कि प्रसाद या पेय पदार्थों में नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता और फिर दुष्कर्म को अंजाम देता था। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी ने अपने ऑफिस और फार्महाउस में गुप्त कैमरे लगा रखे थे। एक वीडियो में नजर आया कि महिला के सिर पर कलश रखवाता है और उसके बाद उसके साथ ये यौन संबंध बनाता है।

जादू-टोना जैसे अंधविश्‍वास से लोगों को किया प्रभावित

सिन्नर के श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में उसने राजनेताओं, हस्तियों और कारोबारियों के आध्यात्मिक गुरु की पहचान बनाई थी।इस बाबा ने धार्मिक व ज्योतिषीय गतिविधियों के नाम पर एक ट्रस्ट भी बनाया और अंकशास्त्र तथा ‘जादू-टोना’ जैसे अंधविश्वासों से लोगों को प्रभावित किया।

ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप के संभावित पहलुओं की भी हो रही जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। अभी केवल यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है,साथ ही इस पर ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप के संभावित पहलुओं की भी जांच चल रही है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई प्रभावशाली लोगों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं, जिससे यह संभावना है कि इन वीडियो का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया गया हो।

राजनेता और बड़ी हस्तियां का आश्रम में आना-जाना था

मीरगांव में उसका ‘ईशान्येश्वर मंदिर’ और आलीशान आश्रम था, जहाँ अक्सर प्रभावशाली राजनेता, हस्तियां और बड़े कारोबारी दर्शन करने आते थे। कई राजनेता, सेलिब्रिटी और कारोबारी अशोक खरात के मंदिर व फार्महाउस पर आते-जाते थे। इन्हीं संपर्कों के कारण यह मामला अब एक राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। इस प्रकरण ने एक राजनीतिक तूफान खड़ा किया है, क्योंकि कई नामी हस्तियां पहले भी इस कथित ज्योतिषी से मुलाकात कर चुकी थीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments