Homeअपराधजमीन के विवाद में हैवान बना देवर! महिलाओं और बुजुर्ग पर किया...

जमीन के विवाद में हैवान बना देवर! महिलाओं और बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी


Last Updated:

गुजरात के सूरत से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हीराबाग इलाके में जमीन बेचने के बकाया पैसों को लेकर एक बेरहम देवर ने सरेराह महिलाओं और अपने ही बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसी घटनास्थल पर उसका जुलूस निकाला और सरेआम माफी मंगवाकर सबक सिखाया है.

Zoom

सूरत के हीराबाग इलाके में महिलाओं पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटनास्थल पर लाकर सबक सिखाया है. (AI Image)

गुजरात क्राइम न्‍यूज. सूरत में जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला कर दिया. महिलाओं और बुजुर्ग पर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया. पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी देवर परेश राघाणी को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस उसे उसी इलाके में लेकर पहुंची, जहां उसने हमला किया था. यहां आरोपी से माफी मंगवाई गई.

मामला सूरत के हीराबाग इलाके में साईलाल सोसाइटी के पास का है. घटना 1 नवंबर की बताई जा रही है. जमीन बेचने से मिले पैसों के बकाया हिस्से को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर से लौट रही थीं, तभी पारिवारिक देवर परेश राघाणी के साथ जमीन बेचने के बकाया पैसों को लेकर बहस हो गई. शुरुआत में पैसों को लेकर हुई कहासुनी जल्द ही झगड़े में बदल गई्. आरोप है कि परेश राघाणी ने हमला कर दिया. इस दौरान शिकायतकर्ता के पिता और बहन को गंभीर चोटें आईं हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी परेश राघाणी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीराबाग के उसी घटनास्थल पर ले जाकर घटना का री-कन्स्ट्रक्शन कराया. पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां उससे माफी मंगवाई गई.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments