Business
oi-Sohit Kumar
New Rules From 1 April 2026: नये फाइनेंशियल ईयर (FY 2026-27) शुरू होने के साथ ही 1 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने ‘इनकम टैक्स नियम, 2026’ को नोटिफाई कर दिया है, जिससे सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स फाइलिंग का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। सिर्फ टैक्स ही नहीं, बल्कि बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़े नियमों में भी बड़े फेरबदल होने वाले हैं।
इन बदलावों का सीधा असर आपकी टेक-होम सैलरी, निवेश और बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलने वाला है और इन बदलावों से आपकी जेब पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

8 शहरों के लिए HRA छूट की सीमा बढ़ी
नए इनकम टैक्स नियमों के तहत, अब देश के 8 प्रमुख शहरों में रहने वाले नौकरीपेशा लोग 50 प्रतिशत HRA छूट का दावा कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तक सीमित थी, लेकिन अब इसमें बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी शामिल कर लिया गया है। अन्य शहरों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत ही रहेगी। यह बदलाव उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो इन आईटी हब्स में महंगे किराये पर रहते हैं।
बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल भत्ते में बंपर इजाफा
पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने वाले कर्मचारियों के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल अलाउंस की लिमिट में कई गुना बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा भत्ता अब 100 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा (अधिकतम दो बच्चे) कर दिया गया है। वहीं, हॉस्टल भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर सीधे 9,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इससे माता-पिता को टैक्स में बड़ी बचत करने का मौका मिलेगा।
HRA क्लेम के लिए ये चीजें होंगी अनिवार्य
टैक्स चोरी रोकने के लिए सरकार ने नियमों को कड़ा कर दिया है। अब यदि आपका सालाना किराया 1 लाख रुपये से अधिक है, तो HRA क्लेम करते समय मकान मालिक का नाम, पता और पैन कार्ड देने के साथ-साथ यह भी बताना होगा कि मकान मालिक से आपका क्या रिश्ता है। यह नियम विशेष रूप से उन लोगों पर लागू होगा जो अपने माता-पिता या रिश्तेदारों के घर में रहकर किराया चुकाते हैं और टैक्स छूट लेते हैं।
शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी महंगी
अगर आप शेयर बाजार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में ट्रेड करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत बढ़ने वाली है। बजट 2026 के प्रस्तावों के अनुसार, फ्यूचर्स पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। इसके अलावा, अब शेयर बायबैक से मिलने वाली राशि को ‘डिविडेंड’ के बजाय ‘कैपिटल गेन्स’ के रूप में टैक्स किया जाएगा।
HDFC और PNB समेत कई बैंकों के ATM नियम बदले
बैंकिंग सेक्टर में भी 1 अप्रैल से बड़े बदलाव हो रहे हैं। HDFC बैंक ने घोषणा की है कि यूपीआई (UPI) के जरिए एटीएम से कैश निकालने को भी अब ‘फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट’ में गिना जाएगा। लिमिट खत्म होने पर 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। वहीं, PNB ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स की डेली कैश विड्रॉल लिमिट 1 लाख से घटाकर 50,000 रुपये कर दी है। बंधन बैंक ने भी अपने फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन की संख्या में कटौती की है।
Sovereign Gold Bond (SGB) पर टैक्स छूट सीमित
सोने में निवेश करने वालों के लिए भी खबर जरूरी है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर मैच्योरिटी के समय मिलने वाली टैक्स छूट अब केवल उन निवेशकों को मिलेगी जिन्होंने इसे सीधे सरकार (प्राइमरी मार्केट) से खरीदा है। यदि आपने शेयर बाजार (सेकेंडरी मार्केट) से गोल्ड बॉन्ड खरीदे हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स देना होगा।
-

US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप!
-

US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत?
-

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट
-

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate
-

शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद
-

‘वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी’, फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस
-

UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई
-

PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम
-

Kangana Ranaut: ‘कंगना-चखना सब चटनी है’, मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-‘पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी’
-

Iran US War: ‘खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे’, ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला
-

LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान
-

Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले
-

Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट
-

Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान



