Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: पूर्व AAP मंत्री पर FIR; बॉयफ्रेंड के...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: पूर्व AAP मंत्री पर FIR; बॉयफ्रेंड के घर में गर्लफ्रेंड की लाश मिली; MLA ने बुजुर्ग को लात मारी; सिद्धू ने बेटा-बेटी को घर बांटे – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर दर्ज FIR से जुड़ी रही। DM गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा- उनके पति को ऑफिस बुलाकर पीटा। गनपॉइंट पर रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया। गैंगस्टरों से बच्चों को मरवाने की धमकी दी। FIR के बाद परिवार ने गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। विरोधी दलों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. DM का सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया।

इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था।

वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता CM आवास के घेराव के लिए पहुंचे। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. पूर्व मंत्री पर FIR की कहानी, दो टके का अफसर सुन निकाला पिस्टल

ezgif 30cb5788796437d4 1774166993

वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड के बाद आधी रात को अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर FIR दर्ज कर ली। रविवार को इसकी कॉपी सामने आई। जिसमें सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने कई खुलासे किए। उपिंदर ने कहा कि पिछले साल वेयरहाउस के टेंडर निकले। मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरा।

मंत्री रहे भुल्लर ने धमकी दी कि अगर टेंडर पिता के नाम पर न निकले तो इसका खामियाजा तुझे व तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। मुझे यह भी पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। टेंडर न मिलने के बाद मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत व परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। तू ये टेंडर कैंसिल कर मेरे पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर जारी कर, नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा।

वे कहते थे कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। 13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने घर बुलाया। इस दौरान सुखदेव भुल्लर ने मंत्री को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। यह सुनते ही मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा (पढ़ें पूरी खबर)

3. नाक कटी महिला की लाश मिली, पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई

comp 11 41774162586 1774165224

चंडीगढ़ में रविवार सुबह महिला की नाक कटी लाश मिली। परिवार के लोग इसे जल्दबाजी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुला ली। मृतका का नाम रीना है। वह किराए के कमरे में रहती थी और पास में ही दुकान पर काम करती थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मलोया की ग्वाला कॉलोनी पहुंची।

मरने वाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। DSP धीरज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ क्या हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि रीना की मौत कैसे हुई, उसकी हत्या हुई या कुछ हादसा हुआ। उसका नाक कैसे कटा। परिवार जल्दबाजी में शव को ठिकाने क्यों लगाने की तैयारी में था। वह क्या छुपा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका इस पूरे मामले में क्या रोल है। पुलिस रीना के मोबाइल की भी जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर)

4. नवजोत सिद्धू ने बेटी-बेटे को बांटे दोनों घर

654579923181755255463797551701478802311838912n1774 1774165477

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।पोस्ट के साथ उन्होंने अमृतसर के घर में गृह प्रवेश के फोटो भी शेयर किए। इनके साथ उन्होंने लिखा कि राजनीति से बिना पैसे लिए उन्होंने अपनी मेहनत से यह घर बनाया है। माता पार्वती की कृपा से उन्हें यह सब मिला।

सिद्धू ने आगे लिखा- नवरात्रि के दिन मुझे बाहर निकलकर कुछ नया संकेत मिला। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर कपिल शर्मा शो तक मैंने 2022 में यह सफर शुरू किया और 2024 में उनकी कृपा से उसे पूरा किया। राजनीति में एक भी पैसा नहीं लिया। सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई से यह सब मिला। मेरे पिता द्वारा बनाया गया मेरा पुश्तैनी घर बेटे करन को मिलेगा और अमृतसर वाला घर राबिया को मिलेगा।

नवजोत सिद्धू का अमृतसर वाला घर 1.1 एकड़ में बना है। जिस पर 25 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह घर अमृतसर के पॉश इलाके में स्थित है। इसमें स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और एक शानदार मंदिर है। जिसमें 100 से 600 साल पुराने पेड़ चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से लाकर लगाए गए हैं। 2014 में जब सिद्धू परिवार ने गृह-प्रवेश किया था, तब यहां सिंगापुर से शिवलिंग लाकर स्थापित किया गया था। जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए थी (पढ़ें पूरी खबर)

5. पत्नी की हत्या, सास को कहा- फोटो भेजूं क्या, आकर देख लो

copy of db temp photo resize 441774108806 1774165841

बठिंडा की रहने वाली शालू की कैथल में हत्या कर दी गई। उसके पति ने ही नवरात्रों में कुलदेवी के पूजा पाठ के बहाने उसे ससुराल बुलाया। जिसके बाद उसने रात में ही उसकी हत्या कर दी। फिर सास को फोन कर कहा कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। सास ने पूछा कि झूठ बोल रहे हो क्या तो पति बोला- फोटो भेजू क्या, आकर देख लो, मरी पड़ी है। जब लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंचे तो बेड पर बेटी की लाश मिली। पुलिस ने अरुण, उसके भाई राहुल, भाभी दामिनी और भांजे विशाल पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर पति ने भाभी दामिनी को कहा कि मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया। जब दामिनी कमरे में पहुंची तो पाया कि शालू बैड पर मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या को लेकर मृतका की मां ने कहा कि 2018 में शादी के 7 महीने बाद ही पति उनकी बेटी को तंग करने लगा था। पति चिट्‌टा और इंजेक्शन लगाकर नशा करता था। कोई काम नहीं करता था। कई बार चोरी के मामले में पकड़ा गया तो उसे खुद पैसे देकर छुड़वाया। आरोपी के बिजली के बिल तक ससुराल वाले भरते थे।

6. बब्बू मान के शो पर विवाद, गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की

ezgifcom resize 61774151770 1774166152

चंडीगढ़ सेक्टर- 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी की हत्या की प्लानिंग को लेकर खुलासा हुआ है। चमनप्रीत सेक्टर 9 न आता तो उन्होंने सेक्टर- 35 में वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी रखी थी। 18 मार्च को चमनप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर-9 में जिम करने आया था। करीब 20 मिनट बाद ही वह दोस्तों से सेक्टर- 35 में बाल कटवाने की बात कहकर जिम से निकलने लगा। जैसे ही जिम से बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगा, शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अब, मामले पर चमनप्रीत के परिजनों का कहना है कि शूटरों को किसी लोकल ने ही चमनप्रीत की पूरी टाइमिंग की जानकारी दी। उसे जिम की शिफ्ट का समय और उसकी हर एक गतिविधि की जानकारी थी। किसी स्थानीय ने ही शूटरों तक चमनप्रीत का पूरा रूटीन बताया। उधर, चमनप्रीत के पार्टनर रहे बलकार सिंह का कहना है- गैंगस्टर लक्की पटियाल बब्बू मान का शो करवाने से नाराज था। उसने चमनप्रीत को शो रोकने के लिए कहा था।

परिवार के अनुसार, करीब एक साल पहले चमनप्रीत को विदेश से प्रिंस चौहान के नाम पर फिरौती की कॉल आई थी, जिसके बाद चमनप्रीत काफी परेशान रहने लगा था। वह किसी से इस बारे में बात भी नहीं करता था। काफी दिनों बाद परिजनों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों और दोस्तों ने मिलकर प्रिंस चौहान से संपर्क किया। दोनों पक्षों में बातचीत हुई। मामला भी सुलझा लिया गया, लेकिन परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। प्रिंस चौहान भी गैंगस्टर लक्की पटियाल ग्रुप से जुड़ा है (पढ़ें पूरी खबर)

7. AAP के विधायक ने बुजुर्ग को स्टेज पर लात मारी

comp 14 41774166101 1774167322

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में वह एक कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते और स्टेज से नीचे धकेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुर्ता-पाजामा पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति जैसे ही मंच पर चढ़ता है, तो विधायक उसे सम्मान देने के बजाय खुद पकड़कर नीचे की ओर धक्का देते है। फिर उसे लात भी मारते हैं।

इसके बाद वहां मौजूद पुलिस मुलाजिम उन्हें बुजुर्ग को नीचे उतार देते हैं। विधायक के साथ बाउंसर भी बदसलूकी करते हुए नजर आते हैं। यह कार्यक्रम लुधियाना के दुगरी इलाके में पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं बरसी पर श्रद्धांजलि पर कराया गया था। जिसमें MLA चीफ गेस्ट थे।

वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने सफाई दी कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति शराब के नशे में था और बार-बार स्टेज पर चढ़कर गाना गाने की जिद कर रहा था। विधायक ने कहा कि उस व्यक्ति को कई बार शालीनता से नीचे जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। उनका कहना है कि उनका मकसद किसी बुजुर्ग का अपमान करना नहीं था (पढ़ें पूरी खबर)

8. मोहाली में दोस्त के घर मिली जालंधर की युवती की लाश

whatsapp image 2026 03 22 at 20032 pm 11774168412 1774173044

मोहाली के खरड़ में जालंधर की युवती की पंखे से लटकी लाश मिली। वह बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए गई थी। वह युवक के साथ डेढ़ साल से रिलेशन में थी। रविवार को युवती का शव जालंधर पहुंचा, तो परिजनों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। युवती के भाई ने कहा कि इस मामले में आरोपी युवराज का हाथ है। दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिसमें आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतका युवती अनामिका है जो जो जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली थी। वह 19 मार्च को खरड़ गई थी। रात साढ़े 11 बजे वह उसके घर पहुंची। अगले दिन उसकी लाश पंखे से लटकी मिली। परिजनों ने युवती के फोन कॉल डिटेल्स के जरिए पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं युवक की बहन का कहना है कि उसका भाई बेकसूर है। आरोप गलत हैं।

खरड़ पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है या फिर नए सबूत मिलते हैं तो उसके आधार पर जांच की जाएगी। फिलहाल CrPC की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. AAP पंच ने बुलाई पुलिस, किसान ने निगला जहर

58b39858 ec18 4442 aa1a 84b3975c80cf1774170584180 1774173769

बरनाला में आम आदमी पार्टी के पंच से विवाद के बाद किसान ने जहर निगल लिया। पंच ने पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद राजगढ़ के रहने वाले मनजिंदर ने सुसाइड कर लिया। मनजिंदर सिंह के घर के सामने वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम चल रहा था, जिस पर कुछ आपत्तियां थीं। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पंच गुरुसेवक सिंह ने थाना धनौला के प्रभारी लखबीर सिंह को मौके पर बुला लिया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर ही मनजिंदर सिंह ने जहरीली वस्तु निगली है। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राजनीतिक व किसान संगठनों ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बेअंत सिंह और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट भी की। धरना दे रहे नेताओं ने इस पूरे मामले की तुलना लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े एक केस से की। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां भी सरकारी दबाव के कारण एक अधिकारी ने जान दे दी थी और यहां भी पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर व्यक्ति ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. घर अमेरिका के रंग में रंगा, छत पर बनाया स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी

dacq1y5s7kqbs43k ezgifcom resize 11774145332 1774177086

जालंधर में एक NRI ने अपने घर को अमेरिका के रंग में रंग दिया है। अमेरिका में कंस्ट्रक्शन का कारोबार करने वाले गुरजीत सिंह मठारू ने छत पर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी भी बना दिया है। गुरजीत ने कहा कि इसका आइडिया तब आया जब वह अमेरिका में थे। वहां पर देखा कि लोगो में स्टेच्यू आफ लिबर्टी के साथ फोटोग्राफी का बहुत शौक है। इसलिए सोचा कि जब जालंधर में अपनी कोठी बनाएं तो उसकी छत पर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी बनवाएंगे।

मठारू ने बताया कि वह 26 साल से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। उनका वहां कंस्ट्रक्शन वर्क है। किशनपुरा में उनका पैतृक घर है और अब इसे बड़ी कोठी बनाया गया है। घर की चौथी मंजिल पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ अमेरिका के झंडे देख और अनोखे नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। गुरजीत सिंह का कहना है कि न्यूयॉर्क में रहते हुए वे अक्सर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देखते थे। चूंकि वे हर साल भारत आते हैं, इसलिए वे न्यूयॉर्क की यादों को संजोकर रखने के लिए इसे अपने घर की छत पर बनवाना चाहते थे।

पंजाब का दोआबा एरिया NRI बेल्ट है। यहां से लगभग हर घर से औसतन एक सदस्य विदेश में है। इसके चलते जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में NRI परिवारों द्वारा अपने घरों की छतों पर अनोखी कलाकृतियां बनवाने का शौक है। जहां लोग विदेश में अपनी सफलता और अपनी जड़ों से जुड़ाव दिखाने के लिए स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के अलावा हवाई जहाज, फुटबॉल वाली पानी की टंकी, ट्रैक्टर, प्रेशर कुकर और यहां तक कि कंगारू जैसी आकृतियां बनवाते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

(पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments