Homeट्रैवल'तुम मर क्यों नहीं जाते,' भारतीय क्रिकेटर ने बयां दिया दर्द, किसने...

‘तुम मर क्यों नहीं जाते,’ भारतीय क्रिकेटर ने बयां दिया दर्द, किसने दी मारने की धमकी?


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026: आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मैदान पर शांत नजर आने वाले इस खिलाड़ी को एक समय ऐसा भी देखना पड़ा, जब सोशल मीडिया पर उन्हें न सिर्फ गालियां दी गईं, बल्कि जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगीं।

यह पूरा मामला आईपीएल 2021 के दौरान का है, जब टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा था। उस समय कुछ खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल था। इसके बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा और वरुण को निशाना बनाया गया।

indian team

धमकी भरा संदेश: वरुण ने खुलासा किया कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर गाली देते हुए कह रहे थे, “तुम मर क्यों नहीं जाते?” 2021 में जब भारत में कोविड की दूसरी लहर चरम पर थी, तब आईपीएल लोगों के मनोरंजन का एकमात्र साधन था। वरुण के पॉजिटिव होने के बाद बायो-बबल टूट गया और बीसीसीआई को टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा, जिसका सारा गुस्सा फैंस ने वरुण पर निकाला।

भावुक कर देने वाला खुलासा: वरुण ने यूट्यूब शो ‘Journey to Jersey’ में बताया कि वह दौर उनके लिए मानसिक रूप से बहुत कठिन था, क्योंकि उन्हें पूरे आईपीएल के रुकने का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इन सबके बावजूद, वरुण ने हार नहीं मानी। उन्होंने हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा (14 विकेट) लेने वाले गेंदबाज बने।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन शुरुआती चरण में अच्छा रहा था लेकिन बाद में नॉक आउट मैचों में उनकी पिटाई हुई थी। अब आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी। केकेआर पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हुए इस बार धमाल मचाने का प्रयास करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments