Homeअपराधप्रेमी गया जेल तो प्रेमिका बन गई ड्रग्स क्वीन, चाय की दुकान...

प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका बन गई ड्रग्स क्वीन, चाय की दुकान से काला कारोबार, नेपाल से तस्करी


Last Updated:

Kanpur Drugs Smuggling: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए चाय की दुकान की आड़ में चरस का काला कारोबार चलाने वाली शातिर महिला शबनम बेगम उर्फ चच्ची को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर एलपीजी के खाली सिलेंडर के अंदर छिपाई गई 3 किलो 131 ग्राम चरस बरामद की है. बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी कुछ दिन पहले ही चरस और अवैध हथियार के साथ जेल गया था, जिसके बाद उसने नेपाल से तस्करों के जरिए चरस मंगवाकर यह धंधा खुद संभाल लिया था.

Top Deals Inside

प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका बन गई ड्रग्स क्वीन, चाय की दुकान से काला कारोबारZoom

प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका बनी तस्कर. (AI Image)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के जेल जाने के बाद उसके अवैध कारोबार को पूरी तरह से अपने हाथों में संभाल लिया. पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर बजरिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कंघीमोहाल स्थित चाय की दुकान चलाने वाली शबनम बेगम उर्फ चच्ची के घर पर मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे शहर के आपराधिक हलकों में हड़कंप मच गया.

पुलिस के मुताबिक, शबनम का पति पहले ही दुनिया छोड़ चुका है. करीब 20 दिन पहले ही उसके प्रेमी रियाज उर्फ खटोला को पुलिस ने एक किलो चरस और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया था. प्रेमी के जेल जाने के बाद शबनम ने खुद चरस बिक्री का काला कारोबार संभाल लिया. वह रियाज के खास साथी सईद के जरिए नेपाल से चरस मंगवाती थी और अपने अन्य साथियों जैसे शराफत के माध्यम से शहर के स्कूल-कालेजों और विभिन्न बस्तियों में इसकी सप्लाई करवाती थी.

चाय की दुकान से काला खेल

शबनम यह सारा काला कारोबार अपनी चाय की दुकान की आड़ में बेहद शातिर तरीके से चला रही थी. छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए. शातिर महिला ने खाली एलपीजी सिलेंडर के अंदर काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई 3.131 किलोग्राम भारी मात्रा में चरस के चार पैकेट बरामद किए. पूछताछ में सामने आया कि वह इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई के पैसों से अपने प्रेमी रियाज को जमानत पर छुड़वाने के लिए फंड जुटा रही थी. फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला को नेपाल से चरस मुहैया कराने और शहर में सप्लाई करने वाले अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

शबनम बेगम उर्फ चच्ची अपने घर में चरस को कहां छुपाकर रखती थी?
शबनम बेगम ने चरस को एलपीजी के खाली सिलेंडर के अंदर काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा था.

शबनम किसके जरिए नेपाल से चरस मंगवाती थी और कहां सप्लाई करवाती थी?
वह अपने प्रेमी रियाज के खास साथी सईद के जरिए नेपाल से चरस मंगवाती थी और शराफत तथा अन्य साथियों के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों और बस्तियों में सप्लाई करवाती थी.

शबनम इस अवैध काले कारोबार को क्यों चला रही थी?
वह इस अवैध धंधे से मिलने वाले पैसों से अपने प्रेमी रियाज उर्फ खटोला को जमानत पर जेल से छुड़वाने के लिए रुपये जुटा रही थी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments