Cricket
oi-Naveen Sharma
Shoaib Akhtar: क्रिकेट की दुनिया में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों से तूफान खड़ा कर देते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे सरहद के दोनों पार खलबली मच गई है। अख्तर का दावा है कि अगर बीसीसीआई (BCCI) पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल (IPL) के दरवाजे खोल दे, तो बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी घरेलू लीग यानी पीएसएल (PSL) को छोड़ने में एक पल की भी देरी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में खेलने की अनुमति देता है, तो यकीन के साथ कह रहा हूं कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे कई खिलाड़ी पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने के लिए चले जाएंगे।

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कई खिलाड़ी आईपीएल में आ गए हैं। अख्तर ने उन सभी के ऊपर एक्शन लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक ने आईपीएल छोड़ दिया था, तो उनके ऊपर दो साल का बैन लगा दिया गया था। उसी तरह पीएसएल छोड़कर जाने वालों पर भी एक्शन होना चाहिए।
IPL के सामने PSL बच्चा
हैरानी की बात यह है कि शोएब अख्तर ने पीएसएल को आईपीएल के सामने एक ‘बच्चा’ तक बता दिया। हालांकि बीसीसीआई या भारत सरकार की ओर से फिलहाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर कोई भी आधिकारिक हलचल नहीं है, लेकिन अख्तर के इस तीखे बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ दी है।
अब देखना यह है कि क्या भविष्य में कभी बाबर आजम और शाहीन अफरीदी नीली या लाल जर्सी में आईपीएल के मैदान पर नजर आते हैं या यह सिर्फ एक ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ का खयाली पुलाव बनकर रह जाएगा।
अख्तर खुद खेले हैं आईपीएल
गौरतलब है कि आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स को सिर्फ एक ही बार खेलने का मौका मिला है। शुरुआती सीजन के दौरान साल 2008 में खुद शोएब अख्तर आईपीएल में खेले थे। उस दौरान उनको केकेआर में शामिल किया गया था, सौरव गांगुली कप्तान थे।
-

20000000 रुपये में राजस्थान रॉयल्स में नया खिलाड़ी, सैम करन को कर दिया रिप्लेस, कौन है यह खूंखार नाम
-

IPL 2026: सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी, दिग्गज टीमों को कूटकर मचा सकते हैं कोहराम
-

Dasun Shanaka ने भी छोड़ा PSL का साथ, IPL में मचाएंगे धमाल, अब तक 9 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा!
-

IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO
-

IPL 2026: चेपॉक में गूंजेगी रहमान की धुन, CSK का सबसे बड़ा फैन शो आज, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री का मौका!
-

IPL 2026: पोलार्ड के सामने गर्लफ्रेंड के साथ हार्दिक पंड्या ने की ऐसी हरकत? ऑकवर्ड मोमेंट का वीडियो वायरल
-

IPL 2026: आईपीएल में एक ही टीम के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले 5 दिग्गज, कोहली-बुमराह लिस्ट में शामिल
-

IPL 2026: कौन करेगा किस टीम को लीड? ईशान किशन से लेकर ऋतुराज तक सभी कप्तानों की लिस्ट
-

VIDEO: IPL 2026 से पहले SKY के साथ ये क्या हुआ, चेहरे पर फैन ने दे मारा मोबाइल? बाल-बाल बचे सूर्या
-

IPL 2026: कितने समय में खत्म होगा एक आईपीएल मैच? जानें इनिंग ब्रेक, टाइम लिमिट के पूरे नियम
-

IPL Auction में जिन पर लुटाए करोड़ों क्या वो बचा पाएंगे KKR की लाज? चैंपियन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने!
-

IPL 2026 की होगी फीकी शुरुआत? ये 5 मैच विनर नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले, फ्रेंचाइजी की बढ़ी टेंशन!



