HomeराजनीतिHyderabad Bengaluru Bullet Train: हाई स्पीड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण...

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: हाई स्पीड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार


India

oi-Smita Mugdha

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: दक्षिण भारत की बहुप्रतीक्षित हैदराबाद-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर 24 मार्च 2026 तक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। खास तौर पर कर्नाटक में भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जल्द शुरू होने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक सरकार ने इस परियोजना के लिए लगभग 176 हेक्टेयर भूमि की पहचान कर ली है। यह जमीन बुलेट ट्रेन के एलाइनमेंट (Alignment) और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए आवश्यक होगी। इस कदम को परियोजना के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि भूमि अधिग्रहण अक्सर ऐसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ी चुनौती होता है।

Hyderabad Bengaluru Bullet Train

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

– केंद्र सरकार के अनुरोध पर कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एम. बी. पाटिल ने भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक मंजूरियों में तेजी लाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की जानकारी दी है।

– इससे उम्मीद की जा रही है कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा और परियोजना की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ेगी। भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा समेत दूसरे सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

High Speed Rail Project: दो प्रमुख आईटी सिटी के बीच तेज कनेक्टिविटी

यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे दो प्रमुख आईटी और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के अंतिम रूप दे दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की दिशा में हो रही प्रगति से साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता दे रही है।

अगर भूमि अधिग्रहण और मंजूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो यह परियोजना दक्षिण भारत के परिवहन ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। आने वाले महीनों में इस प्रोजेक्ट से जुड़े और भी ठोस अपडेट्स सामने आने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments