Homeटेक्नोलॉजीगैस नहीं मिली; इंडक्शन में हो गया ब्लास्ट: 3 साल की...

गैस नहीं मिली; इंडक्शन में हो गया ब्लास्ट: 3 साल की गारंटी वाला इंडक्शन 6 महीने में फूटा;नरसिंहपुर में खाना बना रही मां और दो बच्चे बचे – Narsinghpur News


किचन में इंडक्शन धमाके के साथ फट गया।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय इलेक्ट्रिक इंडक्शन तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मां और उनके दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

.

मामला खैरीनाका गांव का है। गृहिणी हेमा जाट ने बताया कि बेटा स्कूल से आया था और उसे भूख लगी थी। वह उसके लिए खिचड़ी बना रही थीं।

जैसे ही बर्तन उतारने की कोशिश की गई, इंडक्शन में तेज धमाका हो गया। कांच चकनाचूर होकर खिचड़ी और दूध में गिर गया, जिन्हें तुरंत फेंक दिया गया।

देखिए तस्वीरें

तेज धमाके के साथ फटने के बाद इंडक्शन की हालत ऐसी हो गई। ।

मां बच्चों के लिए खिचड़ी बना रही थी। कांच के टुकड़े उसमें गिर गए।

मां बच्चों के लिए खिचड़ी बना रही थी। कांच के टुकड़े उसमें गिर गए।

जिस समय इंडक्शन में ब्लास्ट हुआ महिला के दो बच्चे भी वहीं मौजूद थे।

जिस समय इंडक्शन में ब्लास्ट हुआ महिला के दो बच्चे भी वहीं मौजूद थे।

परिवार के मुताबिक लगातार उपयोग और ओवरहीट होने के कारण हादसे की आशंका है।

परिवार के मुताबिक लगातार उपयोग और ओवरहीट होने के कारण हादसे की आशंका है।

गैस खत्म, इसलिए इंडक्शन का इस्तेमाल

परिवार के मुताबिक, गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन पर ही खाना बनाया जा रहा था। आशंका है कि लगातार उपयोग और ओवरहीटिंग के कारण हादसा हुआ।

6 महीने पुराना, 3 साल की गारंटी

हेमा के पति धर्मेंद्र जाट ने बताया कि इंडक्शन 6 महीने पहले गुलाब चौराहा स्थित दुकान से 2400 रुपए में खरीदा गया था और इस पर 3 साल की गारंटी थी। उन्होंने बताया कि इंडक्शन Prestige कंपनी का था। घटना के बाद दुकानदार ने इसे वापस ले लिया है और नया देने का भरोसा दिया है।

यह भी जानिए

zkk23rd marchslide11774178583 1774353259
zkk23rd march1774178612 1774353447
zkk23rd marchslide31774178650 1774353457
zkk23rd marchslide41774178680 1774353479

यह खबर भी पढ़ें

जरूरत की खबर- इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स:ये 12 गलतियां न करें

zkk23rd march cover1774178815 1774353686

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत में LPG सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे लोग इंडक्शन कुकटॉप की ओर बढ़ रहे हैं। यह सुविधाजनक है, लेकिन लापरवाही से ओवरहीटिंग, करंट और नुकसान का खतरा रहता है। सही कुकवेयर और नियमित सफाई से इन जोखिमों से बचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments