Homeटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 मौतें: 30...

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 मौतें: 30 से ज्यादा घायल; एक का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के पास हादसा – Chhindwara News




मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। बताया गया है कि बस सौंसर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देखिए, तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments