जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरानी सुप्रीम लीडर खोमेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खोमेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर गए। वहां समर्थन में नारेबाजी की। इन्होंने खोमेनेई के पोस्टर भी लहराए। इस बीच सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। दरअसल कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज PM मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जवाब में भाजपा विधायक युदवीर सेठी ने कहा, राहुल गांधी पप्पू हैं। जिसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी। साथी मेंबर्स ने बीच-बचाव किया। असेंबली की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई। नेशनल कांफ्रेंस विधायक बोले- हम ईरान के साथ खड़े हैं नेशनल कांफ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और JK की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। जैसे CM उमर अब्दुल्ला ने पिछली बार सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। वैसे ही, आज हम सब यहां खड़े हैं। हम समझते हैं कि जिस तरह से अयातुल्ला अली खामेनेई को मारा गया। किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे लगता है कि इस देश के टॉप लीडरशिप को इसकी निंदा करनी चाहिए। आज, हम ईरान के लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन: बीजेपी-कांग्रेस विधायकों में भी विवाद; राहुल को पप्पू कहने पर हाथापाई
RELATED ARTICLES



