Homeउत्तराखंडAaj Ka Match Kon Jeeta 21 April: हैदराबाद vs दिल्ली, आज का...

Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 April: हैदराबाद vs दिल्ली, आज का आईपीएल मैच कौन जीता


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इसे पूरी तरह गलत साबित कर दिया। हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इस पारी के असली हीरो अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने शुरू से अंत तक बल्लेबाजी की और केवल 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 10 छक्के लगाए। ट्रेविस हेड ने 37 रन बनाकर उनका साथ दिया जबकि कप्तान ईशान किशन ने भी 13 गेंदों में 25 रन जोड़े।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

पारी के आखिरी ओवरों में हेनरिक क्लासेन ने तहलका मचाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए और टीम का स्कोर 240 के पार पहुँचा दिया। दिल्ली के गेंदबाजों के पास हैदराबाद की इस आक्रामक बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं था। अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जमा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत रही। निसंका महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और नितीश राणा ने तूफानी बैटिंग करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच केएल राहुल 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए।

नितीश राणा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमा दी। उन्होंने 30 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर आज गोल्डन डक पर आउट होकर चले गए। बड़े लक्ष्य का साफ़ दबाव दिल्ली के ऊपर दिखाई दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments