Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बल्ले से रनों की बारिश हुई।
गुजरात की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली। उनका साथ निभा रहे कप्तान शुभमन गिल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 37 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 64 रन बनाए। गिल और सुदर्शन दोनों ने इस सीजन आईपीएल में 600 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जोस बटलर ने कमान संभाली और पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। बटलर ने सिर्फ 27 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली।
अन्य बल्लेबाजों में राहुल तेवतिया बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी को एक-एक सफलता मिली। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स को अतिरिक्त के रूप में भी 17 रन मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट होकर चले गए। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 और रुतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाए। उर्विल पटेल भी अपना खाता नहीं खोल पाए। कार्तिक शर्मा ने भी अपना प्रयास किया लेकिन 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम 63 रन बनाकर आउट हो गई।
शिवम दुबे ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए 4 चौके और 4 छक्के जड़कर 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। उनको राशिद खान ने आउट कर चेन्नई की अंतिम उम्मीद खत्म कर दी।



