Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल के आज के डबल हेडर में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अंक तालिका में चेन्नई 10 अंकों के साथ छठे और लखनऊ 6 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम मैच है।
चेन्नई के लिए यह मैच प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक जीत उन्हें शीर्ष चार के करीब ले जाएगी। वहीं, सबसे निचले पायदान पर मौजूद लखनऊ के लिए अपनी साख बचाने और टूर्नामेंट में वापसी करने का यह आखिरी मौका हो सकता है। दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला चलना जरूरी है। धोनी इस सीजन अब तक नहीं खेले हैं। शायद आज का मुकाबला भी वह नहीं खेलने वाले हैं। संजू सैमसन के ऊपर नजर रहने वाली हैं। इस सीजन वह दो शतकीय पारियां खेलने में सफल रहे हैं।
उधर लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी। उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद रहेगी। ऋषभ पंत इस सीजन सफल नहीं रहे हैं लेकिन हर मैच के साथ उनसे रनों की उम्मीद की जाती रही है। गेंदबाजी में लखनऊ के लिए प्रिंस यादव अहम नाम हैं, जो अपनी स्विंग से जलवा बिखेर रहे हैं। लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिला है, मयंक की जगह आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स: लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव



