HomeराजनीतिAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May: DC vs RR,...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May: DC vs RR, दिल्ली-राजस्थान मैच में कौन जीता टॉस


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली ने डबल हेडर के इस मुकाबले का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला अपनी साख बचाने और घरेलू मैदान पर फैंस को जीत का तोहफा देने का बेहतरीन मौका है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

अगर पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें, तो इन दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत बेहद हाई-स्कोरिंग रही थी। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर हासिल कर लिया था। ऐसे में दिल्ली की टीम उस मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ धमाल मचाना चाहेगी।

दोनों ही टीमों से मैच में मुख्य आकर्षण का केंद्र वैभव सूर्यवंशी रहने वाले हैं। उनका बल्ला चलने पर दिल्ली के गेंदबाजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल, अक्षर पटेल, आशुतोष धमाल मचा सकते हैं। पिछले मैच में दिल्ली ने पंजाब को पराजित किया था, इससे हौसले बुलंद जरूर होंगे।

राजस्थान रॉयल्स में आज रवीन्द्र जडेजा नहीं खेल रहे हैं, रवि सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। उधर दिल्ली कैपिटल्स ने भी त्रिपूर्णा विजय को डेब्यू कराया है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एंगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments