Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 फाइनल का महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी भिड़ंत को लेकर दोनों ही टीमों के प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दोनों कप्तान चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
अहमदाबाद की पिच पर इस सीजन में बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला है। शाम के समय मैदान पर ओस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है जिससे बाद में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। फाइनल के दबाव को देखते हुए पिच का मिजाज मैच का रुख तय करेगा।

आज के मैच का टॉस कौन जीता
इस ऐतिहासिक खिताबी मैच का टॉस आरसीबी ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैदान का इतिहास चेज करने वाली टीम के पक्ष में रहा है, इसलिए यह निर्णय लिया होगा लेकिन फाइनल में पहले स्कोर बनाना फायदे का सौदा हो सकता है।
गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले नॉकआउट मैच में गिल ने धमाकेदार शतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर में करारी शिकस्त दी थी। आज के महामुकाबले में भी गुजरात टाइटंस को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी और उन पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले साल खिताब जीतने के बाद आरसीबी का पूरा प्रयास लगातार दूसरी बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम करने का रहेगा। रजत पाटीदार की सेना इस खिताबी मुकाबले को जीतकर अपने फैंस को एक बार फिर जश्न मनाने का बड़ा मौका देना चाहेगी।



