HomeअपराधAgra Crime | खून से लाल हुआ होटल का कमरा: शराब,...

Agra Crime | खून से लाल हुआ होटल का कमरा: शराब, शबाब और फिर खूनी विवाद, महिला ने अपने साथी को बेरहमी से मारा


ताजनगरी आगरा के एक होटल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के भीतर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। आरोप है कि मृतक की महिला साथी ने मामूली विवाद के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात बेहद खौफनाक थी। आरोपी महिला ने पहले 36 वर्षीय खिल्लो के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया, जिससे वह संभल नहीं सका। इसके बाद महिला ने धारदार हथियार से उस पर तब तक हमला किया जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।

इसे भी पढ़ें: Char Dham Yatra का महाकुंभ: Record 18 लाख रजिस्ट्रेशन, Uttarakhand सरकार की चाक-चौबंद तैयारी

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य ने बताया कि खिल्लो (36) नाम का व्यक्ति और उसकी महिला साथी शुक्रवार को होटल में आए थे तथा दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारियों ने पुलिस को कमरे में हत्या की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: Reserve Bank of India का नकदी प्रबंधन: VRRR नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली से वापस लिए ₹2 लाख करोड़

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में खिल्लो का खून से लथपथ शव मिला और आरोपी महिला भी कमरे में मौजूद थी, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि हत्या की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments