HomeअपराधAlwar Crime News: नहाते समय महिला का VIDEO बनाया, वायरल करने की...

Alwar Crime News: नहाते समय महिला का VIDEO बनाया, वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप


Last Updated:

Alwar Crime News: अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र में परचूनी दुकान चलाने वाली एक महिला ने पड़ोसी वेल्डिंग दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि आरोपी ने नहाते समय उसका चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद गांव जाते समय लिफ्ट देकर आरोपी उसे परिचित के मकान पर ले गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर एमआईए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अश्लील VIDEO बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म का केस दर्जZoom

Alwar News: अलवर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से महिला सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद संगीन और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जिले के एमआईए (MIA) थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता एमआईए थाना क्षेत्र में ही परचूनी (किराना) की दुकान संचालित करती है. महिला की दुकान के पास में ही आरोपी युवक की वेल्डिंग की दुकान स्थित है. पास में दुकानें होने और रोजमर्रा के आने-जाने के कारण दोनों के बीच सामान्य पहचान हो गई थी. महिला का आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से उस पर गलत नीयत रखता था और सही मौके की तलाश में था. पड़ोस में दुकान होने के कारण महिला उस पर किसी तरह का शक नहीं करती थी.

बाथरूम में नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि एक दिन जब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तो आरोपी ने चोरी-छिपे मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस घटना की भनक महिला को बाद में लगी. वीडियो बनाने के बाद आरोपी युवक का असली चेहरा सामने आया. उसने महिला को वह अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को भेज देगा. समाज में बदनामी के डर से महिला सहम गई और आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा.

गांव जाते वक्त रास्ते में लिफ्ट देकर परिचित के मकान पर ले गया, किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार ब्लैकमेलिंग के इसी दौर के बीच एक दिन वह अपने गांव जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया. उसने महिला को रास्ते में छोड़ने और गांव तक ड्रॉप करने की बात कही. पड़ोस का होने और जान-पहचान के कारण महिला उसके झांसे में आ गई और गाड़ी में बैठ गई. आरोप है कि रास्ते में आरोपी गाड़ी को अपने किसी परिचित के सूने मकान पर ले गया. वहां उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने साहस जुटाया और परिजनों को आपबीती बताई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू
घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ एमआईए थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दी. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. एमआईए थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments