HomeअपराधAlwar Crime News: मोबाइल देने से किया इनकार तो चाकू से हमला,...

Alwar Crime News: मोबाइल देने से किया इनकार तो चाकू से हमला, अलवर में 8-9 युवकों ने कोचिंग छात्र को घेरा


होमताजा खबरक्राइम

रामगढ़ स्टेशन से घर लौट रहा था युवक, मोबाइल नहीं दिया तो चाकू से कर दिया हमला

Last Updated:

Alwar Hindi News: अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. गोविंदगढ़ निवासी हेमंत रामगढ़ में दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग करता है. उसके अनुसार स्टेशन से घर लौटते समय 8-9 युवकों ने मोबाइल मांगा. इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया. घायल हेमंत का अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Alwar News, Ramgarh Crime News, Alwar Knife Attack, Mobile Robbery Alwar, Mobile Snatching Alwar, Youth Attacked With Knife, अलवर समाचार, रामगढ़ अपराध समाचार, अलवर चाकू हमला, मोबाइल लूट अलवर, मोबाइल स्नैचिंग अलवर, युवक पर चाकू से हमला

अलवर: अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. छोटी सी बात पर दबंगई दिखाते हुए कुछ युवकों ने दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हेमंत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोविंदगढ़ का रहने वाला है. हेमंत फिलहाल अलवर जिले के रामगढ़ में रहकर दिल्ली पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है. घटना बुधवार की है जब हेमंत रामगढ़ रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस लौट रहा था. रास्ते में अचानक 8 से 9 अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और उसे घेर लिया.

मोबाइल देने से इनकार करने पर किया चाकू से वार
हेमांत के अनुसार, उन युवकों ने उससे जबरन उसका मोबाइल फोन देने की मांग की. हेमंत ने जब अपना मोबाइल देने से मना कर दिया, तो आरोपी आग बबूला हो गए. आरोप है कि मोबाइल न देने की बात पर बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया. इस अचानक हुए हमले में हेमंत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. हेमंत का कहना है कि वह हमला करने वाले किसी भी युवक को पहले से नहीं जानता था और यह हमला सिर्फ मोबाइल लूटने या न देने की जिद के चलते किया गया.

अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस जुटी जांच में
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद घायल हेमंत को उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई और अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र से घटना की पूरी जानकारी जुटाई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. साथ ही, घटना के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments