HomeअपराधAlwar News: शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, महिला की...

Alwar News: शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी


Last Updated:

Alwar Rape Case: अलवर में एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, उसकी मुलाकात मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के सिलसिले में राहुल भुगरा से हुई थी. आरोप है कि दस्तावेजों के बहाने राहुल ने उसे कई बार बुलाया और पत्नी से तलाक की बात कहते हुए शादी का भरोसा दिलाया. महिला का आरोप है कि एक होटल में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया और वीडियो बना लिया गया. इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अलग-अलग जगहों, गाड़ियों और घर में भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. महिला ने राहुल के भाई डॉ. सागर अरोड़ा पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है.

Zoom

अलवर में महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोप लगाया है

अलवर. राजस्थान के अलवर में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के सिलसिले में राहुल भुगरा नाम के व्यक्ति से हुई थी. महिला का आरोप है कि राहुल ने दस्तावेजों से जुड़े काम का बहाना बनाकर उसे कई बार मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद पारिवारिक विवाद और पत्नी से तलाक की बात कहते हुए उसने महिला को शादी का भरोसा दिलाया.

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहली बार उसे एक होटल में बुलाया. महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया. महिला के अनुसार, होश में आने के बाद जब उसने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के बाद आरोपी ने उसे लगातार धमकाया. पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी. महिला के मुताबिक, इसके बाद भी आरोपी ने अलग-अलग जगहों, गाड़ियों और एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मामले से निकलने और मदद पाने के लिए आरोपी राहुल के भाई डॉ. सागर अरोड़ा से भी संपर्क किया था. महिला का आरोप है कि मदद करने के बजाय डॉ. सागर अरोड़ा ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

जुलाई में शादी के लिए दबाव बनाने का दावा

बताया जा रहा है कि महिला ने जुलाई 2026 में आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया. महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया और उसे धमकियां दीं. पीड़िता का दावा है कि लंबे समय तक शादी का भरोसा देने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पक्ष ने उससे दूरी बना ली. महिला ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि आरोपी परिवार मकान बेचकर कहीं चला गया है और फरार हो गया. इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. महिला द्वारा लगाए गए ब्लैकमेल, धमकी और दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामलों की भी जांच की जाएगी.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments