HomeअपराधAlwar News I दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान I...

Alwar News I दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान I local18


Last Updated:

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल और ₹5 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

अलवर. जिले के सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि विवाहिता को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

परिजनों के अनुसार मृतका दिलशान उर्फ दिलशान का विवाह 11 मई 2022 को अलवर जिले के चिरखाना गांव निवासी अरबेज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य कम दहेज लाने का ताना देने लगे. विवाहिता पर मायके से दहेज लाने का लगातार दबाव बनाया जाता था.

बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की थी मांग

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की जाती थी. परिजनों का कहना है कि कई बार उनकी बेटी ने फोन पर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए समझौते का प्रयास किया. परिजनों का आरोप है कि लगातार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया.

मृतका के परिजनों ने सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए पति, सास, ससुर और अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments