HomeअपराधBangalore Hotel Taj Father Kill 2 Daughter। बेंगलुरु के होटल ताज में...

Bangalore Hotel Taj Father Kill 2 Daughter। बेंगलुरु के होटल ताज में पिता ने किया दो बेटियों का कत्‍ल, पत्नी की गलती की सजा मासूमों को दी


होमताजा खबरक्राइम

होटल ताज में पिता ने किया बेटियों का कत्‍ल, पत्नी की गलती की सजा मासूमों को दी

Last Updated:

Bangalore Hotel Taj Father Kill 2 Daughter: बेंगलुरु के ताज होटल में 40 वर्षीय एस जी इमरान ने अपनी दो मासूम बेटी शेख जोया (10) और शेख जोहरा (5) की कथित तौर पर हत्या कर दी. वारदात के बाद इमरान कमरे में अचेत मिला जिसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं. इमरान खतरे से बाहर है और पुलिस जांच जारी है.

Top Deals Inside

होटल ताज में पिता ने किया बेटियों का कत्‍ल, पत्नी की गलती की सजा मासूमों को दीZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु का आलीशान ताज होटल, जहा की जगमगाती रोशनी और सन्नाटे को सोमवार की शाम एक ऐसी खौफनाक वारदात ने चीर दिया जिसने सुनने वालों की रूह कंपा दी. जिस पिता के कंधों पर मासूम बेटियों की हिफाजत का जिम्मा था, वही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जल्लाद बन बैठा. पत्नी के साथ रंजिश और बेवफाई के शक में अंधे हुए एक सिरफिरे बाप ने अपनी ही दो मासूम परियों 10 साल की जोया और महज 5 साल की जोहरा की जीवन लीला हमेशा के लिए खत्म कर दी. इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पत्नी से बदला लेने की आग में जल रहे इस शख्स ने उस रिश्ते को तार-तार कर दिया, जिसे दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है.

5-स्टार होटल का वो कमरा मासूमों की चीखों से थर्रा उठा लेकिन पत्थरीले दिल बाप का हाथ एक पल के लिए भी नहीं कांपा. पत्नी की तथाकथित गलती की ऐसी खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा उसने उन मासूमों को दी, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे उसकी बेटियां थीं.  बेंगलुरु उत्तर के नागावार मेन रोड निवासी 40 वर्षीय एस जी इमरान पर आरोप है कि उसने ताज होटल के एक कमरे में अपनी ही दो मासूम बेटियों का कत्‍ल किया.

सोमवार शाम होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने पुलिस को कमरे में हुई संदिग्ध मौतों की सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चियां मृत मिलीं जबकि इमरान कमरे में फर्श पर अचेत पड़ा हुआ था. आनन-फानन में उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक अब वह खतरे से बाहर है. पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक विवाद और पत्नी पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इमरान ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए कुछ सबूतों का भी जिक्र किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में किए गए दावों की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है. यह एक शुरुआती खबर है और मामले में आगे के ब्योरे का इंतजार है.

सवाल जवाब

बेंगलुरु के ताज होटल में किस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया?
होटल के कमरे में एक पिता एस जी इमरान ने अपनी ही दो मासूम बेटी शेख जोया (10) और शेख जोहरा (5) की हत्या कर दी.

बेंगलुरु होटल ताज की वारदात का खुलासा कैसे हुआ?
सोमवार शाम होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने पुलिस को कमरे में मौतों की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

बेंगलुरु होटल ताज घटनास्थल से पुलिस को क्या बरामद हुआ?
पुलिस को कमरे से एक नोट बरामद हुआ, जिसमें आरोपी पिता ने अपनी पत्नी पर बेवफाई और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments