HomeअपराधBhilwara News | Crime News | भीलवाड़ा में जीजा ने साली को...

Bhilwara News | Crime News | भीलवाड़ा में जीजा ने साली को मारी गोली, तुरंत हो गया फरार, जानें क्या है पूरा मामला


Last Updated:

Bhilwara News : भीलवाड़ा के आमली गांव में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया को 2 घंटे में पकड़ा और बंदूक बरामद की. वारदात की सूचना मिलते ही बनेड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित कराया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भीलवाड़ा में जीजा ने साली को मारी गोली

भीलवाड़ा. जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली गांव में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. यहां एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी. गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली गांव की है. पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी किशन कालबेलिया ने अपनी साली पर गोली चला दी. गोली सीधे लगने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
वारदात की सूचना मिलते ही बनेड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित कराया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई. पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने अलग-अलग संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर आरोपी किशन कालबेलिया को हिरासत में ले लिया.

वारदात में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार वैध था या अवैध और आरोपी के पास वह कैसे पहुंचा. घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की मोबाइल यूनिट भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और पूरे घटनाक्रम की तकनीकी जांच शुरू की.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी. घटना के बाद गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा. पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो.

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण हो सकता है. हालांकि अभी जांच पूरी नहीं हुई है. पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक वजह सामने आ सके. अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments