Homeव्यवसायBiz Updates: भारत UNCTAD के नौवें सत्र का अध्यक्ष; 50 हजार पूर्व...

Biz Updates: भारत UNCTAD के नौवें सत्र का अध्यक्ष; 50 हजार पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा बायोगैस एसोसिएशन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि भारत इस सप्ताह स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पैलेस डेस नेशंस में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतरसरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। यह सत्र संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन और अन्य हितधारक उपभोक्ता संरक्षण के उभरते मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रविवार को जारी बयान के मुताबिक उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे 6 से 8 जुलाई तक जिनेवा में तीन दिवसीय चर्चाओं की अध्यक्षता करेंगी। सत्र में संयुक्त राष्ट्र उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा सिद्धांतों का शुभारंभ होगा, जिसे दिसंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनाया था। एजेंडे में उपभोक्ता सूचना, शिक्षा, सतत खपत और सीमा-पार उपभोक्ता विवादों पर चर्चा भी शामिल है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) ने पिछले 14 महीनों में 36 क्षेत्रों में 91.77 करोड़ रुपये से अधिक की वापसी सुनिश्चित की है। भारत की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता दर्शाती है।




50,000 पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा भारतीय बायोगैस एसोसिएशन


इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (IBA) ने आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (AWPO) और रेवेले एनर्जी एलएलपी के साथ 50,000 पूर्व सैन्य कर्मियों को नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित करने का प्रारंभिक समझौता किया है। यह साझेदारी पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार और स्थायी कॅरिअर के अवसर पैदा करेगी। समझौते का लक्ष्य बायोएनर्जी इकोसिस्टम में कौशल मांग-आपूर्ति के अंतर को पाटना है। AWPO देश भर से उपयुक्त पूर्व सैनिकों को जुटाएगा और उनकी स्क्रीनिंग करेगा। IBA उद्योग संबंध, ऑनसाइट प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगा। रेवेले एनर्जी एलएलपी नीतिगत वकालत और रणनीतिक समन्वय में सहयोग करेगा। IBA के अध्यक्ष गौरव केडिया ने कहा कि कुशल जनशक्ति देश के स्थिरता लक्ष्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 25,000 से 50,000 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को लक्षित किया जाएगा। AWPO के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल एएस चौहान ने इस सहयोग को राष्ट्रीय सेवा और सतत विकास का शक्तिशाली संगम बताया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments