Homeव्यवसायBiz Updates: महंगाई के बीच बढ़ सकती हैं ब्याज दरें, जून से...

Biz Updates: महंगाई के बीच बढ़ सकती हैं ब्याज दरें, जून से महंगा हो सकता है लोन; LIC का मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा



बिजनेस अपडेट
– फोटो : अमर उजाला

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के बाद अब ब्याज दरें भी आपकी जेब ढीली करने वाली हैं। आरबीआई जून यानी अगले महीने से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अर्थशास्त्रियों ने बृहस्पतिवार को नोट में कहा, ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई पर बढ़ते जोखिम को देखते हुए आरबीआई जून से ही   ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर सकता है। इसके बाद अगस्त में भी एक बढ़ोतरी होगी। अर्थशास्त्री अनुभूति सहाय और सौरभ आनंद ने कहा, वैशि्वक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अन्य एशियाई केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरें बढ़ाने से आरबीआई पर भी दबाव बढ़ रहा है।

दोनों अर्थशास्त्रियों ने कहा, मौजूदा हालात को देखते हुए आरबीआई रेपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है, जिसे जून और अगस्त के बीच बराबर बांटा जाएगा। हालांकि, अगर 3 जून से होने वाली आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में वृद्धि नहीं हुई, तो अगस्त में एक साथ 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो आपके कार, होम और पर्सनल लोन की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ जाएगी।  

अर्थशास्त्रियों ने नोट में आगे कहा, अगर कमोडिटी की कीमतों पर लगातार दबाव और कमजोर रुपये की वजह से महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ती है, तो आरबीआई मार्च के आखिर तक रेपो दर में 25 से 50 आधार अंकों की और बढ़ोतरी कर सकता है। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments