Homeव्यवसायBiz Updates: NSE ने निफ्टी500 अहिंसा इंडेक्स लॉन्च किया; सोना-चांदी का भाव...

Biz Updates: NSE ने निफ्टी500 अहिंसा इंडेक्स लॉन्च किया; सोना-चांदी का भाव इस सप्ताह में कितना बदला?


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की अनुषंगी इकाई- NSE इंडेक्स लिमिटेड ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स पेश किया। इस नए इंडेक्स में निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा जिनके व्यावसायिक कार्य ‘अहिंसा’ के सिद्धांतों के अनुरूप हैं। यह इंडेक्स उन निवेशकों के लिए है जो ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं जो पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। इसे अहिंसागेन फाउंडेशन के साथ मिलकर अहिंसा निवेश आंदोलन (AIM) ढांचे के तहत विकसित किया गया है। AIM ढांचा कंपनियों को उनके उत्पादों, सेवाओं और व्यावसायिक कार्यों के अहिंसा सिद्धांतों के साथ संरेखण के आधार पर मूल्यांकन करता है। ‘ऑरेंज’ और ‘रेड’ बैंड की कंपनियों को इंडेक्स से बाहर रखा जाता है, जबकि केवल ‘ग्रीन’ बैंड की कंपनियां ही इसमें शामिल होने के योग्य हैं। इसके मकसद को लेकर NSE इंडेक्स ने कहा कि यह लॉन्च निवेशक प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अभिनव इंडेक्स समाधानों का विस्तार करने की दिशा में एक कदम है। यह इंडेक्स परिसंपत्ति प्रबंधकों के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) जैसे निष्क्रिय निवेश उत्पादों के विकास को सुगम बनाएगा। निफ्टी500 अहिंसा इंडेक्स की आधार तिथि 1 अप्रैल, 2016 है, जिसका आधार मूल्य 1000 है। इंडेक्स का पुनर्गठन अर्ध-वार्षिक रूप से होगा।

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 13 हजार रुपए से अधिक घटा

तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24-कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,976 रुपए कम होकर 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22-कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,31,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18-कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,526 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।

सोने-चांदी में गिरावट की वजह विशेषज्ञों ने क्या बताई?

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 8 जुलाई को शाम के सत्र में 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 6 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,583 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 13,468 रुपए कम होकर 2,20,390 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,858 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 6 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,158 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 10 जुलाई को शाम के सत्र में 2,20,390 रुपए प्रति किलो देखा गया। गौरलतब है कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से होर्मुज में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments