Homeव्यवसायBusiness: अमेजन इंडिया का बड़ा निवेश, कर्मचारियों के कल्याण और ऑपरेशंस नेटवर्क...

Business: अमेजन इंडिया का बड़ा निवेश, कर्मचारियों के कल्याण और ऑपरेशंस नेटवर्क पर 2,800 करोड़ खर्च करेगी


अमेजन इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह देशभर में कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण को मजबूत करने के साथ-साथ अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के विस्तार के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। कंपनी का यह निवेश 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस निवेश से कारोबार विस्तार के साथ-साथ एआई-आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट आश्रय के तहत कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी कंपनी

कंपनी ने कहा कि वह अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार करेगी, ताकि ग्राहकों को मिनटों, घंटों और दिनों के भीतर डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अमेजन ने बताया कि वह ‘प्रोजेक्ट आश्रय’ के तहत कर्मचारियों के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी, मेडिकल और दुर्घटना बीमा को बेहतर बनाएगी और हजारों कर्मचारियों तथा 2 लाख से अधिक सामुदायिक सदस्यों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच दिलाने में मदद करेगी।

कंपनी के अनुसार, यह निवेश 2025 में किए गए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के बाद किया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में 17 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्टेशन सेंटर और 75 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू किए गए थे। साल 2025 में अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सेवा ‘Amazon Now’ भी लॉन्च की थी, जिसे अब प्रमुख शहरों में 300 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर तक विस्तार दिया जा चुका है, जिससे तेज और सुरक्षित डिलीवरी संभव हो सकी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments