Homeटेक्नोलॉजीCJI बोले- विपक्ष को नहीं मिल पाने की वजह बताई: सुप्रीम...

CJI बोले- विपक्ष को नहीं मिल पाने की वजह बताई: सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले; राहुल की मुलाकात की मांग ठुकराई थी, कहा- याचिका लगाएं


  • Hindi News
  • National
  • CJI Surya Kant Vs Rahul Gandhi; SIR CEC INDIA Bloc Meeting | Gyanesh Kumar Protest

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJI सूर्यकांत ने दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि उन्होंने INDIA ब्लॉक के सांसदों को मुलाकात नहीं कर पाने की वजह बता दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को विपक्ष का पत्र मिला था, जिसका जवाब उन्होंने उसी रात दे दिया था। जवाब में उन्होंने मुलाकात नहीं कर पाने के कारण बताए हैं।

CJI ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि को याचिका दायर करने का अधिकार है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करेगा।

दरअसल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI से सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिन CJI ने मुलाकात से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा- विपक्ष अपनी मांगों को लेकर याचिका दायर कर सकता है।

quote image 79 1791784341624

CJI ने अपने जवाब में बताईं 4 वजहें

1. SIR और CEC से जुड़े मामले पहले से लंबित: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, CJI ने विपक्ष से कहा कि वह जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, उनमें SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले शामिल हैं। ये मामले पहले से ही कोर्ट में लंबित हैं।

2. प्रशासनिक स्तर पर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर सकती अदालत: CJI ने बताया कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत अदालत प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की शिकायतों पर संज्ञान नहीं ले सकती। इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया अपनानी होगी।

3. याचिका दायर करने पर अगले दिन सुनवाई: CJI ने विपक्ष को बताया कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट को न्यायिक समीक्षा का अधिकार है। अगर इन मुद्दों पर सोमवार को याचिका दायर की जाती है, तो मंगलवार को सुनवाई के लिए उसे सूचीबद्ध किया जा सकता है। उस दिन पहले से लंबित संबंधित मामलों पर भी सुनवाई होनी है।

4. मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट के दरवाजे खुले: CJI ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी शिकायतों और अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगा विपक्ष

CJI की तरफ से मुलाकात के लिए इनकार के बावजूद विपक्षी दलों ने आज अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इसे ‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में युवा, विपक्षी दल, नागरिक संगठन और लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखने वाले लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीयों के तौर पर निकाला जाएगा।

शुक्रवार को विपक्ष ने राष्ट्रपति को सौंपा था ज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, खड़गे ने बेंगलुरु में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने शनिवार के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस तैनाती और लोगों को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के आंदोलन से डरने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि विपक्ष CJI से केवल अनुरोध कर सकता है, मांग नहीं।

———————————–

यह खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राहुल बोले- दिल्ली चलो: मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा और SIR रद्द करने की मांग

comp 45 1791784697598

कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी। इसे ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक ऐसा मार्च पहली बार निकाला जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments