Last Updated:
Dausa News : जूनियर इंजीनियर पेपर लीक मामले में SOG ने सहायक अभियंता अतुल मीणा को दौसा से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, उसने 25 लाख रुपये में पेपर खरीदा था. गिरफ्तार आरोपी अतुल मीणा वर्तमान में जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत बताया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर पेपर माफिया के जरिए 25 लाख रुपये देकर परीक्षा का पेपर खरीदा था
दौसा निवासी आरोपी अतुल मीणा गिरफ्तार. पेपर माफिया के जरिए हासिल किया था प्रश्नपत्र, SOG की कार्रवाई जारी
दौसा. राजस्थान की चर्चित जूनियर इंजीनियर संयुक्त भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक और बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर पेपर माफिया के जरिए 25 लाख रुपये देकर परीक्षा का पेपर खरीदा था.
जल संसाधन विभाग में है पदस्थापित
गिरफ्तार आरोपी अतुल मीणा वर्तमान में जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत बताया गया है. एसओजी की जांच के अनुसार उसने चर्चित जूनियर इंजीनियर संयुक्त भर्ती परीक्षा का पेपर पहले ही हासिल कर लिया था. इसके लिए उसने कथित तौर पर पेपर माफिया के जरिए 25 लाख रुपये का भुगतान किया. पेपर लीक मामले में यह गिरफ्तारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि जांच लगातार उन लोगों तक पहुंच रही है जिन्होंने कथित रूप से लीक हुए पेपर का फायदा उठाया.
पेपर माफिया के नेटवर्क की जांच तेज
एसओजी अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है. जांच का फोकस इस बात पर भी है कि पेपर किस माध्यम से उपलब्ध कराया गया, किन लोगों ने इसकी व्यवस्था की और रकम किस तरह पहुंचाई गई. जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस मामले में और कितने अभ्यर्थियों या सरकारी कर्मचारियों ने कथित तौर पर पैसे देकर पेपर हासिल किया था. पूछताछ के बाद आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक मामलों की जांच पिछले काफी समय से चल रही है. एसओजी लगातार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर रही है और कई आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी कड़ी में अब जूनियर इंजीनियर संयुक्त भर्ती परीक्षा से जुड़े इस मामले में सहायक अभियंता अतुल मीणा की गिरफ्तारी हुई है. जांच एजेंसी का कहना है कि मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
पूछताछ से खुल सकते हैं नए राज
फिलहाल एसओजी आरोपी अतुल मीणा से गहन पूछताछ कर रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई नए नाम और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.
About the Author

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
और पढ़ें



