HomeअपराधDelhi Crime News | Delhi Police Raid in Hotel | Fake Branded...

Delhi Crime News | Delhi Police Raid in Hotel | Fake Branded Clothing Racket – दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज के लग्जरी होटल में नकली ब्रांडेड कपड़ों के रै


नई दिल्ली. द‍िल्‍ली के वसंत कुंज के एक लग्जरी होटल में चल रही ‘धांसू डिस्काउंट सेल’ अचानक पुलिस छापे के बाद थम गई. होटल के बॉलरूम में लगी इस सेल में लोग यह सोचकर उमड़ रहे थे कि उन्हें बड़े-बड़े ब्रांड्स के कपड़े, जूते और एक्सेसरीज भारी छूट पर मिल रहे हैं लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यहां संगठित तरीके से नकली ब्रांडेड सामान बेचा जा रहा था.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, पश्चिमी रेंज-I ने 3 मई 2026 को होटल में छापा मारकर नकली सामान का बड़ा जखीरा बरामद किया. आरोपियों ने ‘डिस्काउंट सेल’ और ‘एक्सपोर्ट सरप्लस’ के नाम पर अस्थायी प्रदर्शनी लगा रखी थी. ग्राहकों को बताया जा रहा था कि ये सामान असली है और लिमिटेड पीसेज पर स्पेशल ऑफर चल रहा है.

क्‍या हुआ जब पुल‍िस की पड़ी रेड
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 महिलाओं के माइकल कोर्स पर्स, 10 लग्जरी घड़ियां (माइकल कोर्स, टिसॉट, आर्मानी एक्सचेंज, ओमेगा), 1060 एलन सोली सफेद लोअर्स, 272 मल्टीकलर टी-शर्ट्स, 155 पीटर इंग्लैंड टी-शर्ट्स, 61 वैन ह्यूसेन टी-शर्ट्स और अन्य ब्रांडेड कपड़ों की भारी मात्रा जब्त क‍िए. वहीं 2,87,210 रुपए नकद, 5 पाइन लैब्स स्वाइप मशीनें, यूपीआई क्यूआर कोड स्कैनर, बिल बुक्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई.

यूपीआई से हो रही थी पेमेंट
पुलिस के अनुसार, लोग निश्चिंत होकर खरीदारी कर रहे थे, क्योंकि मौके पर बाकायदा बिल दिए जा रहे थे और कार्ड व यूपीआई से पेमेंट ली जा रही थी, जिससे पूरी बिक्री वैध और भरोसेमंद लग रही थी. कई ग्राहक यह मानकर सामान खरीद रहे थे कि उन्हें महंगे ब्रांड्स ‘ऑफ-सीजन’ या ‘एक्सपोर्ट सरप्लस’ में सस्ते मिल रहे हैं.

कौन हुआ अरेस्‍ट?
मौके से नूंह (हरियाणा) के रहने वाले आरोपी इकबाल (51 वर्ष)को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह फारुख अहमद के निर्देश पर काम कर रहा था. फारुख अहमद इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना है, जो दिल्ली और अन्य महानगरों के पांच सितारा होटलों व कन्वेंशन सेंटरों में इसी तरह की प्रदर्शनियां लगवाकर नकली सामान बेचता है. इकबाल को कुल बिक्री पर 8-10 प्रतिशत कमीशन मिलता था. आरोपी ग्राहकों को लुभाने के लिए ‘फर्स्ट कॉपी’, ‘एक्सपोर्ट सरप्लस’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे ताकि वे ब्रांडेड सामान सस्ती कीमत पर खरीदने का लालच न छोड़ें. लग्जरी होटल का माहौल, सजावट और प्रोफेशनल सेटअप देखकर ज्यादातर लोग शक भी नहीं कर पाते थे कि पूरा माल नकली है.

क्‍या हुई एफआईआर दर्ज?
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज एफआईआर बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 3(5) और कॉपीराइट एक्ट की धारा 51/63 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने आरोपी इकबाल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

अपराध शाखा की टीम (इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, एसआई प्रकाश, एसआई गुमान सिंह आदि) ने एसीपी राज कुमार के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि अब पूरी सप्लाई चेन, बाकी होटलों में लगी या लगने वाली ऐसी संदिग्ध सेल और इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर किसी लग्जरी होटल या बड़े कन्वेंशन सेंटर में बेहद सस्ते दामों पर ‘ब्रांडेड’ सामान की सेल दिखे, तो सिर्फ डिस्काउंट और लोकेशन देखकर भरोसा न करें, और शक होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित ब्रांड की आधिकारिक हेल्पलाइन से जानकारी जरूर लें. शॉपिंग पर जाने से पहले ऐसी खबरें पढ़ लेना आपके पैसे और भरोसे दोनों को बचा सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments