HomeअपराधDungarpur News: ‘हमें चेक करने वाले कौन होते हो?’ पुलिसकर्मियों से उलझे...

Dungarpur News: ‘हमें चेक करने वाले कौन होते हो?’ पुलिसकर्मियों से उलझे जीजा-साला गिरफ्तार, बाइक जब्त


होमताजा खबरक्राइम

‘हमें चेक करने वाले कौन होते हो?’ पुलिसकर्मियों से उलझे जीजा-साला गिरफ्तार

Last Updated:

Dungarpur Crime News: डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझने और मारपीट की कोशिश करने के आरोप में जीजा-साले को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात सेंडाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान विवाद हुआ. आरोपियों की पहचान जितेंद्र कटारा और सुशील भगोरा के रूप में हुई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

‘हमें चेक करने वाले कौन होते हो?’ पुलिसकर्मियों से उलझे जीजा-साला गिरफ्तारZoom

नाकाबंदी के दौरान पुलिस से भिड़े जीजा-साला

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले से कानून और व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां जिले के कुआं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ जीजा-साले ने जमकर हुड़दंग मचाया. पुलिस के साथ बहस करने और मारपीट की कोशिश करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनकी बाइक भी जब्त कर ली है. इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस महकमे में आक्रोश का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुआं थाने के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 17 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे कुआं-ढूंढी और सेंडाला तिराहे पर पुलिस टीम द्वारा नियमित और सतर्क नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा नियमों के तहत जब बाइक चालक की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से शराब के सेवन की जांच करनी चाही, तो मामला तूल पकड़ा.

बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपना आपा खो दिया
ब्रीथ एनालाइजर से जांच किए जाने की कार्रवाई के दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपना आपा खो दिया और पुलिसकर्मियों से उलझते हुए तेवर दिखाने लगा. उसने रौब झाड़ते हुए कहा कि पुलिस वाले कौन होते हैं उन्हें इस तरह चेक करने वाले. देखते ही देखते बाइक चालक और पीछे बैठा उसका साला दोनों ने मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस शुरू कर दी और हाथापाई तथा मारपीट की कोशिश की. अचानक हुए इस दुर्व्यवहार से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए, लेकिन उन्होंने पूरी सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया.

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके पर ही दोनों से सख्ती से पूछताछ कर उनके नाम और पते की जानकारी जुटाई. पकड़े गए बाइक चालक ने अपनी पहचान जितेंद्र कटारा निवासी कटारापाड़ा के रूप में दी, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सुशील भगोरा निवासी मानपाड़ा (थाना कुआं) बताया, जो आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले आई. कुआं थाने में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने, ड्यूट में खलल डालने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

मोटर व्हीकल एक्ट और पुलिस जब्ती के नियमों के तहत जब्त कर लिया
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही, घटना में प्रयुक्त की गई उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को भी मोटर व्हीकल एक्ट और पुलिस जब्ती के नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और वर्दी पर हाथ उठाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments