Cricket
oi-Sohit Kumar
Sunrisers Leeds: मैदान पर अभी गेंद फिंकी भी नहीं थी कि सनराइजर्स के खेमे में तहलका मच गया! काव्या मारन की टीम ने द हंड्रेड (The Hundred) के ऑक्शन में जैसे ही एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर करोड़ों का दांव लगाया, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम का वजूद ही डिजिटल दुनिया से मिट गया। सनराइजर्स लीड्स का ‘X’ अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में सनसनी फैला दी है। क्या यह सिर्फ एक तकनीकी खराबी है या किसी बड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की शुरुआत?
द हंड्रेड (The Hundred) के प्लेयर ऑक्शन में सनराइजर्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को USD 255,000 (करीब 2.35 करोड़ रुपये) में खरीदकर सबको चौंका दिया। इसके साथ ही अबरार किसी भारतीय मालिकाना हक वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। लेकिन यह ‘ऐतिहासिक’ कदम उठाते ही टीम विवादों के भंवर में फंस गई है।

सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘बहिष्कार’ का युद्ध
अबरार अहमद की एंट्री ने भारतीय फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। सोशल मीडिया पर काव्या मारन और फ्रेंचाइजी के खिलाफ गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा है। फैंस इसे ‘नेशनल सेंटीमेंट’ के खिलाफ बता रहे हैं। ऑक्शन के दौरान जब काव्या मारन और कोच डेनियल विटोरी अबरार पर बोली लगा रहे थे, तब शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि देश में इसका इतना कड़ा विरोध होगा।
गायब हुआ टीम का X हैंडल: साजिश या इत्तेफाक?
हैरानी की बात यह है कि डील पक्की होने के चंद घंटों के भीतर ही सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल ‘X’ (ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड हो गया। अकाउंट ओपन करने पर केवल एक ही संदेश दिख रहा है- ‘Account suspended. X suspends accounts that violate the X rules. प्लेटफॉर्म ने अभी सस्पेंशन की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन अबरार की साइनिंग और अकाउंट का बंद होना-इन दोनों घटनाओं की टाइमिंग ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विटोरी का बड़ा खुलासा
हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने अबरार को चुनने से पहले उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सलाह ली थी जिन्होंने इस साल की शुरुआत में इस स्पिनर का सामना किया था। विटोरी ने साफ किया कि टीम के अंदर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने पर कोई अलग से चर्चा नहीं हुई थी, यह फैसला पूरी तरह से खेल और जरूरत को देखते हुए लिया गया था।
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जिसका आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच धमाकेदार मुकाबले से होगा। इस बार का सीजन पिछले साल के मुकाबले और भी बड़ा होगा, जिसमें कुल 84 मैच खेले जाएंगे।
-

IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन
-

IPL 2026 Schedule: आईपीएल के शेड्यूल हुआ ऐलान, RCB का हैदराबाद से पहला मैच, 15 दिनों का कार्यक्रम जारी
-

Gujarat Titans Schedule: गुजरात टाइटंस इस दिन खेलेगी पहला मैच, राजस्थान और दिल्ली के खिलाफ भी होगी कड़ी टक्कर
-

IPL शुरू होने से पहले प्रीति जिंटा को झटका, पंजाब किंग्स शुरुआती मैच से बाहर, आखिर BCCI ने क्यों लिया यह फैसला
-

IPL 2026 से पहले RCB को तगड़ा झटका, 18 साल बाद टीम को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी होगा बाहर? बढ़ी टेंशन
-

IPL 2026: क्या चिन्नास्वामी में होगा RCB vs SRH का ओपनिंग मैच? सरकार से अब तक आखिर क्यों नहीं मिली मंजूरी!
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

IPL शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स के मैच जयपुर से बाहर क्यों? क्या सभी मुकाबले होंगे गुवाहाटी शिफ्ट
-

Kavya Maran पर भड़के भारतीय फैंस, पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को किया टीम में शामिल, मचा बवाल
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा
-

Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे?



