HomeअपराधJaipur Crime News: जयपुर में सरेआम हत्या से सनसनी, दो गुटों की...

Jaipur Crime News: जयपुर में सरेआम हत्या से सनसनी, दो गुटों की लड़ाई में युवक की मौत, चार आरोपी हिरासत में


Last Updated:

Jaipur Crime News: जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें डंडे से हमले के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस जांच जारी है.

Zoom

जयपुर. राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में सरेआम एक युवक की डंडे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल फैल गई. बताया जा रहा है कि यह वारदात दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान हुई, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए गए. गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना प्रभारी मदन कड़वासरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई.

कड़ी नाकाबंदी से मिली सफलता

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शहरभर में कड़ी नाकाबंदी करवाई. इसी नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और हत्या के मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे भी जांच में शामिल किया है. वीडियो के जरिए हमलावरों की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments