HomeअपराधJammu Kashmir | पाक में बैठे आतंकी कासिम का खेल खत्म! कटरा-नरवाल...

Jammu Kashmir | पाक में बैठे आतंकी कासिम का खेल खत्म! कटरा-नरवाल धमाकों का है आरोपी, पुश्‍तों को भी चुकानी होगी कीमत


Last Updated:

Jammu & Kashmir News: कटरा और नरवाल बम धमाकों के आरोपी आतंकी मोहम्मद कासिम उर्फ सलमान पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. पाकिस्तान में छिपे बताए जा रहे कासिम को विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. पुलिस ने उसे 21 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया. तय समय पर पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 85 के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई है.

Zoom

कटरा-नरवाल धमाकों के खिलाफ अदालत की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. (एआई इमेज)

Jammu & Kashmir News: पाकिस्तान में बैठकर आतंक फैलाने की साजिश रचने वाले आतंकी मोहम्मद कासिम उर्फ सलमान पर कानून का शिकंजा कस गया है. कटरा और जम्मू के नरवाल में हुए बम धमाकों का आरोपी कासिम अब अदालत की नजर में भगोड़ा घोषित हो चुका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस अदालत का आदेश लेकर शनिवार को उसके पैतृक गांव पहुंची थी, जहां सार्वजनिक तौर पर अदालत के फैसले से सबको रूबरू कराया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, रियासी जिले के अंगराला गांव का रहने वाला मोहम्मद कासिम फिलहाल पाकिस्तान में छिपा बताया जाता है. उसके खिलाफ यूएपीए के तहत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि वह 2022-23 में कटरा और नरवाल में हुए दोहरे बम धमाकों की साजिश में भी शामिल रहा है.

  1. जम्मू की विशेष एनआईए अदालत के आदेश पर उपमंडल पुलिस अधिकारी पारुल भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची.
  2. गांव के स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अदालत का आदेश सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया और उसकी तामील की गई.
  3. यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत की गई, जिसके तहत कासिम को भगोड़ा घोषित किया गया है.
  4. विशेष अदालत ने मोहम्मद कासिम को 21 अगस्त तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. अगर वह तय समय तक अदालत के सामने हाजिर नहीं होता, तो उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 85 के तहत कार्रवाई शुरू होगी.
  5. पुलिस के मुताबिक कासिम सिर्फ एक मामले का आरोपी नहीं है. वह यूएपीए के कई मामलों में वांछित है. कटरा व नरवाल में हुए बम धमाकों की जांच में भी उसका नाम सामने आया है.
  6. जांच एजेंसियों का मानना है कि वह पाकिस्तान भाग गया है और वहीं से आतंकी साजिशों को अंजाम देने की फिराक में लगा रहता है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments