Last Updated:
Jamnagar Crime: घटना है जामनगर के दरेड इलाके की. पृथ्वी उर्फ भूमिबेन मावदीया ने अपने पति जिग्नेश मावदिया की हत्या कर कारखाने के भीतर ही 10 फीट गहरा गड्ढे में दफन कर दिया. इस पूरे वारदात में उसका प्रेमी नीलेश ने उसकी मदद की. चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
जामनगर हत्याकांड का खुलासा
Jamnagar Crime: बहू जरा बेटे का नंबर देना… हमे उससे बात करनी है! मम्मी जी वो अभी किसी से बात नहीं कर सकते, कंपनी में फोन की इजाजत नहीं है… यही जवाब परिवार को दो साल तक मिलता रहा. किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि जिस बेटे से वो बात करने की उम्मीद में बैठे थे, वो ऑस्ट्रेलिया में नहीं, बल्कि उसी शहर में 10 फीट नीचे दफ्न है.चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
पति बना रुकावट
ये घटना है जामनगर के दरेड इलाके की. पृथ्वी उर्फ भूमिबेन मावदीया और नीलेश मनसुखभाई कछटिया एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी रुकावट था पृथ्वी का पति जिग्नेश मावदिया. अपने रास्ते के इस कांटे को हमेशा के लिए हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची.
पार्टी बनी मौत का जाल
प्रेमी निलेश ने जिग्नेश को पार्टी के बहाने अपने कारखाने बुलाया. वहां जिग्नेश की शराब में साइनाइड मिला दिया गया, जिसे पीते ही उसकी मौत हो गई. इस साजिश को अंजाम देने के लिए दोनों ने एक बाहरी व्यक्ति का भी साथ लिया था.
कारखाने में दफ्न शव
उसे मारने के बाद उसके शव को छुपाने के लिए उन्होंने उसी कारखाने के भीतर ही 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर जिग्नेश की लाश को दफना दिया. इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी पृथ्वी अपने ससुराल वालों और घरवालों से झूठ बोलती थी. उन्हें गुमराह करती रही कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहा है. जब भी परिवार वाले उसका नंबर मांगते, तो वह यह बहाना करती कि वहां कंपनी में फोन पर बात करने की इजाजत नहीं है. कुछ समय तक यही चलता रहा.
ऑस्ट्रेलिया वाले झूठ का अंत
जब हाल ही में परिवार का एक अन्य सदस्य ऑस्ट्रेलिया जा रहा था तब उन्होंने जिग्नेश से मिलने के लिए उसकी पत्नी से दोबारा नंबर मांगा. लेकिन उसे चेतावनी भी दी. अगर उसने इस बार जिग्नेश का नंबर नहीं दिया तो वे पुलिस के पास जाएंगे. बस यहीं से दो साल पुराना झूठ बिखरने लगा. इतना सुनते ही पृथ्वी के हाथ-पांव फूल गएऔर उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया.
इसके बाद मृतक के भाई अशोक मावदिया ने सिटी ‘बी’ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP प्रतिभा ने LCB पीआई वी.बी. चौधरी और अन्य उच्च अधिकारियों का काफिला कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, और शव के अवशेषों को बाहर निकालने के लिए मशीनों की मदद बाहर निकाला गया, और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
और पढ़ें



