Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस पारी के असली हीरो युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रहे जिन्होंने बल्ले से अपनी चमक बिखेरी। रघुवंशी ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए 46 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली।

पारी की शुरुआत में फिन एलेन ने केवल 8 गेंदों में 18 रन बनाकर विस्फोटक इरादे जाहिर कर दिए थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 19 रनों का योगदान दिया लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। मध्यक्रम में कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाकर पारी को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी।
अंत में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी फिनिशर की भूमिका के साथ न्याय किया। रिंकू मात्र एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता ने 192 का स्कोर खड़ा किया।



