Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की इस बड़ी पारी की नींव विस्फोटक बल्लेबाजी से रखी गई। मुंबई इंडियंस 104 पर आउट होकर हार गई।
सबसे अहम योगदान संजू सैमसन का रहा, जिन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, और उन्होंने 187.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अंत तक टिककर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तेज शुरुआत देते हुए 14 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद सरफराज खान ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर गति बनाए रखने की कोशिश की।
मध्यक्रम में शिवम दुबे सस्ते में आउट हो गए और केवल 5 रन ही बना सके। लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों पर 21 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे।
अंत के ओवरों में कार्तिक शर्मा (18 रन, 19 गेंद) और जेमी ओवरटन (7 गेंदों पर 15 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। ओवरटन ने तेज रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अकील हुसैन 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
जवाब में खेलते हुए मुंबई के ओपनर क्विंटन डी कॉक केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दानिश मलेवार और नमन धीर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे टीम पर शुरुआत में ही दबाव बन गया।मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 36 रन और तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
कप्तान हार्दिक पांड्या भी केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड खाता खोले बिना आउट हो गए, जिससे टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। निचले क्रम में शार्दुल ठाकुर (6 रन) और कृष भगत (7 रन) भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके। अंत में अश्वनी कुमार 1 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जसप्रीत बुमराह 2 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही। अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मुंबई की कमर तोड़ दी। मुंबई इंडियंस की इस सीजन पांचवीं हार है, अब प्लेऑफ़ में जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।



