HomeराजनीतिKal Ka Match Kon Jeeta 24 May 2026: केकेआर vs दिल्ली, Who...

Kal Ka Match Kon Jeeta 24 May 2026: केकेआर vs दिल्ली, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल लीग चरण का अंतिम मुकाबला कोलकाता में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 22 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 30 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से धुँआधार 60 रन ठोके। इसके बाद साहिल पारेख ने 24 रनों का उपयोगी योगदान देकर टीम के बड़े स्कोर का आधार तैयार किया।

मध्यक्रम में कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभालते हुए 25 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली। वहीं, खतरनाक डेविड मिलर ने 28 रन और अंत में आशुतोष शर्मा ने 11 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

kal ka match kon jeeta

204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक छोर संभाले रखा और 39 गेंदों में 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा फिन एलेन ने 20 रन और मनीष पांडे ने 25 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिडी और मिचेल स्टार्क ने विपक्षी टीम को टिकने नहीं दिया। पूरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.4 ओवरों में महज 163 रनों पर सिमट गई और दिल्ली ने यह मैच जीत लिया।

केकेआर के लिए सीजन की समाप्ति हार के साथ हुई, दूसरी तरफ दिल्ली ने जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। लुंगी एनगिडी ने इस मुकाबले में 3 विकेट लेकर धमाल मचा दिया।

उधर डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराते हुए प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर ली। रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों के अंतर से पराजित कर दिया, यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments