Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस महामुकाबले में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। वाशिंगटन सुंदर ने निचले क्रम में आकर टीम के लिए सर्वाधिक 50 रनों की जुझारू पारी खेली। उनके अलावा निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रनों का योगदान दिया, गिल सुदर्शन सहित अन्य सभी प्लेयर्स फ्लॉप रहे। आरसीबी की तरफ से रशिख सलाम डार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए।

जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी की इस धमाकेदार जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट खेलते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
विराट कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मात्र 16 गेंदों में तेज तर्रार 32 रन बनाकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। मध्यक्रम में टिम डेविड ने भी 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। आरसीबी ने इस खिताबी जीत के साथ इतिहास रच दिया।
पिछले आईपीएल में भी आरसीबी ने अहमदाबाद में फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी और इस बार भी वही हुआ है। आज कोहली ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी, जो 25 गेंद में आई। गुजरात की टीम को घरेलू फैंस के सामने निराशा का सामना करना पड़ा।



