HomeराजनीतिKal Ka Match Kon Jeeta 9 May: राजस्थान vs गुजरात, Who Won...

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 May: राजस्थान vs गुजरात, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Amit Kumar

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 May: सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को उनके ही घर में 77 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। 230 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम गुजरात की घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और महज 152 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

राजस्थान की शुरुआत रही बेहद खराब (Kal Ka Match Kon Jeeta 9 May)

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (36) को आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कागिसो रबाडा ने यशस्वी जायसवाल (3) और हेटमायर (6) को सस्ते में पवेलियन भेजकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। टीम इस शुरुआती झटके से अंत तक उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

Kal Ka Match 1

होल्डर और राशिद की जोड़ी ने बरपाया कहर

मैच के असली हीरो गुजरात के गेंदबाज रहे। जेसन होल्डर ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से राजस्थान के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया और 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। दूसरी ओर, स्पिन के जादूगर राशिद खान ने अपनी फिरकी पर राजस्थान के बल्लेबाजों को खूब नचाया। राशिद ने ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर राजस्थान की रही-सही उम्मीदें भी खत्म कर दीं।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल की 44 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी और साई सुदर्शन (55) के अर्धशतक की मदद से 4 विकेट पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गिल की इसी पारी ने मैच की दिशा तय कर दी थी, जिसे बाद में गेंदबाजों ने बखूबी अंजाम तक पहुंचाया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments