HomeअपराधKota News: मो. यकीन हत्याकांड में नया मोड़, कब्र से दोबारा निकाला...

Kota News: मो. यकीन हत्याकांड में नया मोड़, कब्र से दोबारा निकाला गया शव, FSL ने जांच के लिए सैंपल


Last Updated:

Kota Md. Yakeen Murder Case: कोटा के मो. यकीन हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है. 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए बोरखेड़ा कब्रिस्तान से शव निकलवाया. तालेड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने शव से जरूरी सैंपल लिए. कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. पुलिस इस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही है. मृतक की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक और तकनीकी जांच से हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिलेंगे और जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा.

Top Deals Inside

Kota News: मो. यकीन हत्याकांड में नया मोड़, कब्र से निकला शव, FSL ने लिए सैंपलZoom

कोटा के मो. यकीन हत्याकांड में शव को कब्र से निकालकर जांच के लिए सैंपल लिए गए

कोटा. राजस्थान के कोटा में हुए मो. यकीन हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है. 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा शव मिलने के बाद पुलिस अब मामले की फोरेंसिक जांच को आगे बढ़ा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को तालेड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में मोहम्मद यकीन का शव बोरखेड़ा कब्रिस्तान स्थित कब्र से बाहर निकलवाया गया. एफएसएल टीम ने शव से जांच के लिए जरूरी सैंपल लिए. आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

पुलिस इस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही है और हत्या की वजह के साथ आरोपी तक पहुंचने के लिए कई एंगल पर पड़ताल जारी है. बता दें कि 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास एक कार में मो. यकीन का शव मिला था. शव पर गोली लगने के निशान पाए गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में मामला हत्या का सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच आगे बढ़ाई. लेकिन वारदात को कई दिन बीतने के बावजूद हत्या की गुत्थी पूरी तरह नहीं सुलझ सकी है.

कब्र से शव को निकालकर फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल

अब पुलिस ने मामले में फोरेंसिक साक्ष्यों को जुटाने के लिए शव को कब्र से निकलवाया. तालेड़ा थानाधिकारी मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बोरखेड़ा कब्रिस्तान पहुंची. एफएसएल टीम ने मौके पर शव की जांच करते हुए जरूरी सैंपल लिए. पुलिस को उम्मीद है कि इन सैंपल की जांच से हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं. सैंपल लेने की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को फिर से कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. मो. यकीन की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तकनीक जांच का भी सहारा ले रही है. मृतक के मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल और घटना से पहले तथा बाद में हुई घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

हत्याकांड की कई एंगल से जांच की जा रही है

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात से पहले मो. यकीन किन लोगों के संपर्क में था और घटना के समय उसकी लोकेशन कहां थी. इसके अलावा पुलिस घटनास्थल और कार से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है. थानाधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि जांच कई एंगल से की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है. वहीं मृतक के परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों को उम्मीद है कि फोरेंसिक और तकनीकी जांच के जरिए हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता जल्द चल सकेगा. फिलहाल मो. यकीन हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments