HomeअपराधKota News: ‘ना’ नहीं कह पाई, तो जान ले ली: शादी से...

Kota News: ‘ना’ नहीं कह पाई, तो जान ले ली: शादी से 8 दिन पहले दुल्हन ने भाई संग रची मंगेतर की मौत की साजिश


Last Updated:

Etawah Daulatpura Murder Case: इटावा के दौलतपुरा गांव से सामने आया यह मामला दिल दहला देने वाला है, जहां एक होने वाली दुल्हन ने अपनी ही जिंदगी के सबसे अहम रिश्ते को खत्म कर दिया. 1 मई को शादी तय थी, घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. ‘ना’ कहने की हिम्मत न जुटा पाने की वजह से उसने एक खौफनाक रास्ता चुन लिया. उसने अपने मंगेतर धर्मेंद्र के हाथ-पैर तुड़वाने के लिए महज 10 हजार रुपये में सुपारी दे दी, ताकि शादी टल जाए. लेकिन बदमाशों की बेरहमी इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र की मौत हो गई. इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पसंद नहीं था दूल्हा, बहन-भाई ने मिलकर रच दी मौत की खौफनाक कहानी

कोटा: इटावा के दौलतपुरा गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. शादी से महज आठ दिन पहले 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र सेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिवार सपनों की डोर सजो रहा था—कार्ड बंट चुके थे, लग्न 27 अप्रैल को तय था और 1 मई को बारात निकलनी थी. लेकिन एक पल में सब कुछ बिखर गया. घर में हंसी-खुशी की जगह अब रोने-धोने और चीख-पुकार का माहौल है.

धर्मेंद्र की शादी मुंगेना गांव की एक युवती से तय हुई थी. दोनों परिवार खुश थे. धर्मेंद्र बुधवार को अपने छोटे भाई के साथ जलेश्वर महादेव मंदिर से जल लेकर लौट रहा था. रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दी. इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र पर लाठियों और डंडों से हमला किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. छोटा भाई चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन बदमाश नहीं रुके. धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार वाले अभी भी सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं. मां की हालत ऐसी है कि वह बार-बार बेहोश हो जाती हैं. पिता का कहना है, “बेटा शादी की खरीदारी करवाने गया था, लेकिन खाली हाथ लौटा केवल लाश के रूप में.”

सनसनीखेज खुलासा: मंगेतर ने ही दी थी सुपारी
पुलिस की जांच में जो खुलासे हुए है, वह किसी को भी हैरान कर देगा. युवती को अपना मंगेतर धर्मेंद्र बिल्कुल पसंद नहीं था. शादी की तारीख नजदीक आने पर वह घबरा गई. उसने सोचा कि अगर धर्मेंद्र के हाथ-पैर टूट जाएं तो शादी टल जाएगी. इसी प्लान के अनुसार उसने स्थानीय बदमाश मुकुट को 10 हजार रुपये में सुपारी दी. मुकुट ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्लान को अंजाम दिया. लेकिन सुपारी सिर्फ हाथ-पैर तोड़ने की थी, फिर भी बदमाशों ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि धर्मेंद्र की मौत हो गई.

पुलिस ने मुकुट को डिटेन कर लिया है. उसके दो संदिग्ध साथियों से पूछताछ जारी है. युवती से भी पूछताछ की जा रही है. मुकुट के बयान से साफ हो गया कि यह सब युवती की नाराजगी और शादी से बचने की जिद का नतीजा था. एक तरफ जहां परिवार शादी की खुशियों में डूबा था, वहीं दूसरी तरफ मंगेतर का दिल पहले से ही इनकार कर चुका था. लेकिन उस इनकार ने इतना खूंखार रूप ले लिया, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

परिवारों में फैल रही अंधी जिद पर भी सवाल खड़े कर दिए
धर्मेंद्र का परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है. छोटा भाई जो घटना का गवाह है, बार-बार कहता है, “भैया को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे बहुत ज्यादा थे.” गांव में मातम का माहौल है. लोग पूछ रहे हैं—क्या शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी इतनी नफरत हो सकती है? क्या एक लड़की की जिद के लिए किसी की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है? समाज में इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और परिवारों में फैल रही अंधी जिद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. युवती और उसके सहयोगियों पर जल्द सख्त कार्रवाई की उम्मीद है. लेकिन इस सख्त कार्रवाई से धर्मेंद्र तो परिवार नहीं लौट आएगा. एक मां का बेटा, एक पिता का लाड़ला, एक भाई का सहारा हमेशा के लिए चला गया. शादी की वो रौनक अब कभी नहीं लौटेगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments