HomeअपराधKota News: मंगेतर के सामने हमला.. शादी से पहले दूल्हे धर्मेंद्र सेन...

Kota News: मंगेतर के सामने हमला.. शादी से पहले दूल्हे धर्मेंद्र सेन की हत्या, कोटा में खरीदारी के समय हादसा!


होमताजा खबरक्राइम

कोटा में मंगेतर के सामने कर दिया हमला.. शादी से पहले दूल्हे धर्मेंद्र की हत्या

Last Updated:

Kota Groom Murder Case: कोटा के इटावा में 25 वर्षीय धर्मेंद्र सेन की बाइक रोककर तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. यह मामला इतना भयावह है कि सुनकर कोई भी कांप जाए. 1 मई को धर्मेंद्र की शादी थी. लोग खुश थे. घर में गाना-बजाना हो रहा था. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सेन अपने रिश्तेदारों के साथ इटावा खरीदारी करने आया था. उसके साथ उसकी मंगेतर, ससुर और साला भी थे. तभी ये घटना घटी. तीन अज्ञात लोग बाइक रुकवाकर धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए.

Zoom

कोटा में मंगेतर के सामने दूल्हे की हत्या

कोटा. कोटा के इटावा इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शादी वाले घर की खुशियों को एक झटके में मातम में बदल दिया. जिस घर में 1 मई की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. दूल्हा बनने वाला 25 साल का युवक धर्मेंद्र सेन अब इस दुनिया में नहीं रहा. शादी के कार्ड बंट चुके थे, लग्न की तारीख तय थी, परिवार के लोग खरीदारी में जुटे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में ही जिंदगी का रास्ता खत्म हो जाएगा.

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सेन अपने रिश्तेदारों के साथ इटावा खरीदारी करने आया था. उसके साथ उसकी मंगेतर, ससुर और साला भी थे. सब कुछ सामान्य था, शादी की बातें, खरीदारी, हंसी-मजाक… लेकिन जब वो जलेश्वर महादेव गौणदी से अपने गांव दौलतपुरा लौट रहा था, तभी अचानक बाइक सवार तीन अज्ञात लोग सामने आ गए. उन्होंने धर्मेंद्र की बाइक रुकवाई और बिना कुछ समझे-बूझे उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना खतरनाक था कि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए.

हमले के बाद अस्पताल में टूटी सांस
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. धर्मेंद्र को पहले इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया. कोटा में इलाज के दौरान आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, पूरे घर में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी इस तरह का हमला समझ से परे है.

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
युवक की मौत के बाद गांव दौलतपुरा में गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टेट हाईवे 70 पर कोलाना मोड़ पर जाम लगा दिया. लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की. माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलने पर इटावा डीएसपी ओमप्रकाश सरावग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया और प्रदर्शन खत्म किया.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
इस पूरे मामले के बाद इटावा पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं. आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन लोग हैं.

इधर, एक परिवार जो कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाने वाला था, अब गम में डूबा हुआ है. घर में बंटे शादी के कार्ड अब दर्द की याद बन गए हैं. गांव में भी इस घटना को लेकर सन्नाटा है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर एक मासूम युवक को इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments